एक्सप्लोरर

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक पारा गर्म, NDA पर विपक्ष लगा रहा ये आरोप

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने साफ किया है कि एनडीए में इस मसले पर कोई विवाद नहीं है.

पटना: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की अगुवाई में करीब एक महीने पुरानी एनडीए सरकार के गठन होने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच इसे लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्ष निशाना भी साध रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्य का सियासी पारा भी गर्म है. हालांकि इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी पार्टी बीजेपी के पाले में गेंद डाल दी है.

मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले कहा कि बीजेपी की ओर से अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है. बीजेपी से इस मामले को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है. नीतीश के इस बयान के बाद से ही बिहार की सियासत गर्म हो गई. आरजेडी ने मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर जेडीयू और बीजेपी पर निशाना साधा, वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एनडीए में किसी विवाद से इनकार कर रहे हैं.

आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने कहा कि, "बीजेपी नीतीश कुमार को चारों तरफ से घेरने में लगी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ बीजेपी साजिश कर रही है और जेडीयू को 43 सीटों से 13 सीट पर लाकर छोड़ेगी." उन्होंने कहा, "अभी भी समय है नीतीश कुमार तेजस्वी का राज तिलक कर देश की राजनीति करें."

एनडीए कोई विवाद नहीं- संजय जायसवाल

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने साफ किया है कि एनडीए में इस मसले पर कोई विवाद नहीं है. समय आने पर मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार के विवाद को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, "मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई विवाद नहीं है. एनडीए के सभी घटक दलों जेडीयू, बीजेपी, हम व वीआईपी की एक राय है." प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी का अभी संगठनात्मक कार्यक्रम चल रहा है.

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही जेडीयू के 6 (मुख्यमंत्री सहित), दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत बीजेपी के 7 और हम और वीआईपी के 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद से ही लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयासबाजी हो रही है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: सरकार का नया फरमान, मंत्रियों के बाद अब सभी IPS अफ़सरों से मांगा संपत्ति का ब्योरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget