एक्सप्लोरर

मधुबनी में CM दौरे से पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड के दुर्गीपट्टी में प्रगति यात्रा के तहत आने वाले हैं.

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के मधुबनी दौरे से पहले खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार और झांझपट्टी गांव में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. बिहार एसटीएफ ने गुरुवार देर रात फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और खुटौना थाना समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, निर्माण सामग्री और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं. पुलिस द्वारा मामले का अनुसंधान अभी जारी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 

कृषि उपकरण मरम्मत की आड़ में चल रही थी गन फैक्ट्री
सूत्रों के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री "मेसर्स किसान इंजीनियरिंग वर्क्स" के नाम से कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र की आड़ में संचालित हो रही थी. फैक्ट्री खुटौना थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित थी. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्माणाधीन हथियार, उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गईं है. पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया.

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि इस अवैध कारोबार के तार मुंगेर तक जुड़े हुए हैं. मुंगेर के कुशल कारीगर इस कारोबार में शामिल थे. इन कारीगरों ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में किराए के मकान में रहकर यह काम किया.

5 आरोपी गिरफ्तार 
मामले को लेकर डीएसपी फुलपरास ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा संभावित है, ऐसे में अभी पिछले 15 दिन से गश्ती बढ़ा दी गई है. इसी दौरान 9 जनवरी को ग़श्ती के दौरान अवैध हथियार की गुप्त सूचना मिली. उसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने झांझपट्टी गांव स्थित राजू कुमार साह के घर को घेरकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो अपराधी राजू कुमार साह और एक मुंगेर के राज कुमार चौधरी को पकड़ा.

वहां मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जिससे कई अर्ध निर्मित हथियार बरामद हुए. वहां से प्राप्त इनपुट के आधार पर खुटौना बाजार स्थित किसान ऑटो पार्ट के यहां छापेमारी की गई. छापेमारी में इस्तियाक आलम, इफ्तिखार आलम और इम्तियाज आलम नाम के तीन व्यक्ति को दबोचा गया. साथ भी भारी मात्रा में हथियार की अर्ध निर्मित सामग्री बरामद हुई. 

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, खासकर जब 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड के दुर्गीपट्टी में "प्रगति यात्रा" के तहत आने वाले हैं. यह घटना प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठाती है. खुटौना थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है.

गौरतलब है कि पुलिस और एसटीएफ की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ तो जरूर हुआ है. लेकिन इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस को अभी और मेहनत करनी होगी. हालांकि, पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. इस घटना से खुटौना और झांझपट्टी के लोग स्तब्ध हैं.

खुटौना बाजार, जिसे व्यापारिक क्षेत्र के रूप में शांतिपूर्ण माना जाता था, वहां गन फैक्ट्री के खुलासे ने स्थानीय निवासियों को झकझोर दिया है. बहरहाल, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों ने ऐसी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Bihar: औरंगाबाद में पति ने पत्नी की टांगी से गला काटकर की हत्या, शव को कंबल में लपेटकर लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget