एक्सप्लोरर

Nalanda Police Raid: नालंदा में पूर्व जेडीयू नेताओं के ठिकानों पर पुलिस का छापा, अवैध हथियार मिलने की आशंका

Police Raid: एसपी भारत सोनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बाबर मलिक और अकबर मलिक के ठिकानों पर अवैध हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा गया है. इसी को लेकर छापेमारी चल रही है.

Nalanda News: नालंदा में बुधवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई की हुई, जिसके तहत भू-माफिया और पूर्व जेडीयू नेता बाबर मलिक एवं उनके भाई पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और वर्तमान जेडीयू नेता अकबर मलिक के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई ने जिले में खलबली मचा दी है. दोनों भाइयों पर संगठित आपराधिक गिरोह चलाने अवैध हथियार रखने और गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं.

अवैध हथियारों की बरामदगी की संभावना

बिहार थाना इलाके के बैगनाबाद में चल रही इस छापेमारी की कार्रवाई सुबह से शुरू होकर अभी तक चल रही है. सूत्रों के अनुसार  छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी की संभावना है. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक के अलावा सदर डीएसपी, लहेरी, सोहसराय और बिहार थाना के थानाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

एसपी भारत सोनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बाबर मलिक और अकबर मल्लिक के ठिकानों पर अवैध हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा गया है. इसी के आधार पर विशेष पुलिस टीम गठित कर एक साथ दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि छापेमारी में क्या-क्या जब्त हुआ है और आगे कौन-कौन इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं.

एसपी भारत सोनी ने मीडिया से बातचीत में बताया हमें कुछ दिनों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि बाबर मलिक और उनके भाई अकबर मलिक अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त हैं, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, इस गिरोह से जुड़े सभी संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

अकबर मल्लिक पूर्व में काट चुके हैं जेल 

बताते चलें कि अकबर मलिक पूर्व में ठगी, दंगा और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में जेल की सजा काट चुका है. इन आरोपों के चलते उन्हें जेडीयू से निष्कासित भी कर दिया गया था, हालांकि बाबर मल्लिक अभी भी जेडीयू के सक्रिय सदस्य हैं, हालांकि पार्टी में उनका कोई पद नहीं है. 

जेडीयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय देव ने बयान जारी करते हुए कहा कि बाबर मलिक पार्टी के किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन वे सक्रिय सदस्य जरूर हैं. अकबर मलिक को पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वह कानून से नहीं बच सकता है. 

ये भी पढ़ें: 6 लेन गंगा पुल के निर्माण का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, पटना में रिंग रोड की तरह होगा ये ब्रिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget