एक्सप्लोरर

पुलिस मुख्यालय ने मद्य निषेध DSP से की स्पष्टीकरण की मांग, पूछा- विचार किए बिना क्यों निर्गत किया पत्र?

शराबबंदी कानून को लेकर एसपी मद्य निषेध द्वारा जारी पत्र के बाद शुरू हुए विवाद के बीच पुलिस मुख्यालय ने मद्य निषेध डीएसपी से स्पष्टीकरण की मांग की है. मुख्यालय ने पूछा है कि बिना विचार किए पत्र क्यों निर्गत किया गया?

पटना: मद्य निषेध एसपी राकेश कुमार सिन्हा द्वारा निर्गत पत्र को लेकर जारी विवाद के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने मद्य निषेध डीएसपी से स्पष्टीकरण की मांग की है. इस बाबत पुलिस मुख्य ने एक नोटिस जारी की है कि जिसमें उन्होंने मद्य निषेध डीएसपी से बिना विचार किये पत्र निर्गत किए जाने को लेकर स्पष्टिकरण मांगी है.

पुलिस मुख्यालय ने की स्पष्टीकरण की मांग

मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट में यह कहा गया है कि बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्य निषेध प्रभाग) के कार्यालय से 6 जनवरी को सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक को पत्र निर्गत किया गया था. उक्त पत्र को बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्य निषेध प्रभाग) ने 19 जनवरी को निरस्त कर दिया है. गहनता से विचार किये बिना पत्र निर्गत करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक(प्रशासन),मद्य निषेध प्रभाग, बिहार, पटना से स्पष्टीकरण की मांग की गई है.

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि एसपी मद्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा ने 6 जनवरी को सूबे के सभी एसपी और एसएसपी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि उत्पाद अफसरों की मिलीभगत से पूरे प्रदेश में शराब का अवैध धंधा जोरशोर से चल रहा है.

उन्होंने उत्पाद विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाही के संपत्ति की जांच होनी चाहिए. उनके साथ ही उनके रिश्तेदारों के चल-अचल संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए. साथ ही उनका लोकेशन भी ट्रेस किया जाना चाहिए.

एसपी का किया गया तबादला

हालांकि, एसपी मद्य निषेध द्वारा लिखे गए पत्र पर संज्ञान लेने की बजाय पटना एसपी ने 19 जनवरी को उनके पत्र निरस्त कर दिया था. इस बाबत पुलिस मुख्यालय से एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि गुप्त परिवाद विषय में प्राप्त पत्र को निरस्त किया जाता है. पत्र निरस्त करने के साथ ही 19 तारीख को ही एसपी मद्य निषेध राकेश कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया गया. मद्य निषेध विभाग से हटाकर कर उन्हें पटना स्पेशल ब्रांच का एसपी बना दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव, धरना स्थल से मुख्य सचिव को लगाया फोन तेजस्वी की अपील के बाद पटना DM ने शिक्षक अभियर्थियों को सशर्त धरने पर बैठने की दी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget