एक्सप्लोरर

Lawrence Bishnoi Gang: अररिया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात शूटर गिरफ्तार, जयपुर में किया था बड़ा कांड

Lawrence Bishnoi Gang Shooter: अररिया में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जोगबनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शूटर को गिरफ्तार किया है.

Lawrence Bishnoi Gang: अररिया के जोगबनी से लॉरेंस बिश्नोई के कुख्यात शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास साइबर फ्रॉड की शिकायत पर जोगबनी थाना ने एक युवक को पकड़ा. पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जयप्रकाश बताया है. जो राजस्थान के बीकानेर के रहने वाला बताया जा रहा है. वह कृष्ण कुमार के नाम से फेक आईडी बनाकर नेपाल के बिराटनगर में किराए पर वास्तविक पहचान छिपाकर रह रहा था. पकड़ा गया युवक कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है.

जयपुर में की थी गोलीबारी

एपसी ने बताया कि साल 2023 में राजस्थान के जयपुर शहर में जी ग्रुप के एक होटल में एक करोड़ की फिरौती के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में पकड़ा गया युवक भी शामिल रहा. जिसके उपरांत इसकी गिरफ्तारी भी हुई थी और इसे बीकानेर के बाल सुधार गृह में रखा गया था. जहां से यह खिड़की का रॉड तोड़कर भाग गया था और अपना पहचान छुपाकर बिराटनगर में किराए पर रह रहा था, लेकिन अपने ग्रुप के लोगों से इंटरनेट वीपीएन के माध्यम से संपर्क में बना हुआ था.

राजस्थान पुलिस को दी गई सूचना- एसपी

आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के लीडर इसे विभिन्न ऐप के माध्यम से पैसा भेजा करते थे, जिसे निकालने यह जोगबनी आया करता था।. इसी क्रम में एक दुकानदार के अकाउंट फ्रिज होने की शिकायत पर जोगबनी थाने की पुलिस ने फिर से पैसे निकालने के दौरान इसे पकड़ लिया. इसके बाद राजस्थान पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है.

ये भी पढे़ं: VIDEO: नामांकन कार्यक्रम में दिखा पवन सिंह का जलवा, समर्थकों का हुजूम देख विरोधियों के छूटेंगे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget