एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी का आज बिहार दौरा, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, ट्रेनों की भी देंगे सौगात

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. सहरसा को अमृत भारत और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी तथा 36,000 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत होगी.

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवीं बार राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. सोमवार (15 सितंबर) को पीएम मोदी पूर्णिया पहुंचेंगे और सीमांचल क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरे के दौरान वे राज्य को 36 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.

प्रधानमंत्री का विमान दोपहर 2:20 बजे चूनापुर सैन्य हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से पूर्णिया एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचेंगे. एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और करीब 15 मिनट निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गुलाबबाग-शीशाबाड़ी स्थित सभा स्थल के लिए रवाना होंगे. सभा स्थल पर पीएम मोदी डेढ़ घंटे तक रहेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.

मंच से दिखेगी एनडीए की एकजुटता

पूर्णिया रैली में पीएम मोदी के साथ जेडीयू, लोजपा (रामविलास पासवान), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (जीतन राम मांझी) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी उपस्थिति की संभावना है. यह रैली एनडीए की सीमांचल में एकजुटता और राजनीतिक मजबूती का संदेश मानी जा रही है.

वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस. इसके अलावा विक्रमशिला-कटरिया रेललाइन का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 2,170 करोड़ रुपये है. अररिया-गलगलिया नई रेललाइन (111 किमी) का उद्घाटन भी किया जाएगा.

योजना के तहत 40,920 लाभार्थियों को मिलेगा गृह प्रवेश का लाभ

भागलपुर के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना और कोसी-मेची लिंक परियोजना का शिलान्यास होगा. पीएम आवास योजना के तहत 40,920 लाभार्थियों को गृह प्रवेश का लाभ मिलेगा. सुपौल और कटिहार जिलों में आई एंड डी व एसटीपी कार्य की आधारशिला रखी जाएगी. कटिहार, भागलपुर और दरभंगा में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा.

कृषि और सामाजिक योजनाएं

सीमांचल के किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से लैस सीमेन सुविधा का लाभ मिलेगा. राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्घाटन भी होगा, जो क्षेत्र के कृषि और निर्यात को बढ़ावा देगा.

सीमांचल के चार जिलों कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में कुल 24 विधानसभा सीटें आती हैं. 2020 में महागठबंधन ने सीमित सफलता हासिल की थी, जबकि एनडीए ने 12 सीटें जीतकर क्षेत्र में पकड़ मजबूत की थी. बीजेपी को 8 और जदयू को 4 सीटों पर पर जीत मिली थी. फिलहाल इस दौरे से एनडीए की आगामी चुनावों में स्थिति और मजबूत होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget