एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार के नेताओं ने दी बधाई, जानें- किसने क्या कहा?

PM Narendra Modi Birthday: बिहार के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी. साथ ही उनकी सेवा, नेतृत्व और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया एक्स पर सभी नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की.

सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है."

विश्व पटल पर भारत की नई पहचान गढ़ रहे पीएम- चिराग पासवान 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री को "विश्व पटल पर भारत की नई पहचान गढ़ने वाला प्रखर नेतृत्वकर्ता" बताया. उन्होंने लिखा कि आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण, तपस्या और त्याग का अनुपम उदाहरण है. गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का आपका संकल्प करोड़ों भारतीयों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करता है. प्रधानमंत्री जी, आपके कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में हम सभी मिलकर 'विकसित भारत - 2047' के संकल्प को साकार करेंगे.

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में की प्रगति- जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है. उन्होंने कहा कि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे हैं, आर्थिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री दीर्घायु हों और देश का मार्गदर्शन करते रहें. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

पीएम मोदी के नेतृत्व में प्राप्त होगा विकसित भारत के लक्ष्य- ललन सिंह

वहीं, जदयू नेता ललन सिंह ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और गौरवशाली बनाने की कामना की. उन्होंने लिखा कि ईश्वर आपको पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें ताकि आप 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें.

इन नेताओं के संदेश से यह साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन न केवल भाजपा बल्कि बिहार की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया. सभी नेताओं ने उनके नेतृत्व, नीतियों और भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दृष्टि की सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget