एक्सप्लोरर

Bihar Caste Census: नीतीश कुमार के पत्र का पीएम मोदी ने दिया जवाब, जानें कब जातीय जनगणना पर बातचीत के लिए होगी मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा, " एक बार जातीय जनगणना हो जाए तो बहुत अच्छा होगा. इससे किसी का नुकसान नहीं होगा, सबका फायदा होगा. एक बार जानकारी मिल जाए कि किस जाति के कितने लोग हैं, तो बेहतर होगा."

पटना: साल 2021 में प्रस्तावित जनगणना को जाति के आधार पर कराने की मांग बड़ी मजबूती से उठाई जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बाबत बात करने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समय मांगा है. मुख्यमंत्री ने 3 अगस्त को पीएम को मोदी को पत्र लिखा था, जिसका जवाब मुख्यमंत्री को 13 अगस्त को प्राप्त हुआ है. जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र मिलने की बात स्वीकार की है. लेकिन जातीय जनगणना पर बात के लिए वो मुलाकात कब करेंगे इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

प्रधानमंत्री जब समय देंगे तब होगी मुलाकात

सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " पत्र का जवाब 13 तारीख को मिला. उन्होंने कहा कि पत्र मिल गया है. तो जब पत्र मिल गया है तो प्रधानमंत्री जब उचित समझेंगे तब समय देंगे. जब समय देंगे तब जाएंगे. अभी फिलहाल हम लोग इंतजार करेंगे. तब तक इसपर कुछ भी बोलना ठीक नहीं है."

बिना बातचीत के निर्णय लेना सही नहीं

उन्होंने कहा, " अब जब पत्र आ ही गया है तो उम्मीद है कि समय मिलेगा. समय मिलेगा तो बात करेंगे. लेकिन अंतिम फैसला तो केंद्र को ही करना है. प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि हमें खुद जातीय जनगणना कराना चाहिए या नहीं. हम तो चाहेंगे कि केंद्रीय स्तर से ही हो जाए. बिना बातचीत के निर्णय लेना सही नहीं है. एक बार 2011 में हुआ लेकिन गड़बड़ी की वजह से वो प्रकाशित नहीं हो पाया. "

सबके हित में जातिय जनगणना 

मुख्यमंत्री ने कहा, " एक बार जातीय जनगणना हो जाए तो बहुत अच्छा होगा. इससे किसी का नुकसान नहीं होगा, सबका फायदा होगा. एक बार जानकारी मिल जाए कि किस जाति के कितने लोग हैं, तो उनके संरक्षण और उत्थान के लिए और बेहतर तरीके से काम होगा. एक बार आंकड़ा आने के बाद सबके विकास के लिए सही तरीके से बातचीत होगी. सबके मन में यही विचार है."

यह भी पढ़ें -

धान-गेहूं से अलग इन चीजों की करें खेती, बिहार सरकार की ओर से मिलेगा 90 प्रतिशत तक अनुदान, बढ़ेगा मुनाफा

Bihar Politics: RCP सिंह के स्वागत समारोह में शामिल नहीं होंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- बुलाया ही नहीं तो कैसे जाऊं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget