एक्सप्लोरर

JDU ने दिया विपक्ष को जवाब! पार्टी कार्यालय परिसर में नीतीश कुमार संग लगी PM मोदी की तस्वीर

Bihar Politics: जेडीयू ने 2024 में पॉलिटिकल क्राइसिस के समय निर्णय लिया था कि पार्टी के पोस्टर्स में केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर रहेगी. उस फैसले को अब बदलते देखा जा रहा है.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय में बड़ा राजनीतिक संकेत दिखा. पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तस्वीरें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ जेडीयू दफ्तर में लगाई गई है. ये पोस्टर्स पार्टी मुख्यालय के मुख्य द्वार की दीवारों से लेकर अंदर तक लगाए गए हैं. विपक्ष को जवाब देने की कोशिश की गई है कि हम एक हैं. एनडीए में कोई बिखराव नहीं है.

इन पोस्टर्स में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की साझा तस्वीरों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है. रोजगार, महिला सशक्तिकरण और उद्योग स्थापना जैसे मुद्दों को पोस्टर्स की थीम बनाया गया है. नारे दिए गए हैं- "लग रहे उद्योग, मिल रहा रोजगार, फिर से NDA सरकार", "महिलाओं की जय-जयकार, फिर से NDA सरकार".

पोस्टर में होती थी सिर्फ नीतीश की तस्वीर

जेडीयू ने 2024 में पॉलिटिकल क्राइसिस के समय निर्णय लिया था कि पार्टी के पोस्टर्स में केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर रहेगी. उस फैसले को अब बदलते देखा जा रहा है. पोस्टर्स में अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा प्रचार किया जा रहा है.

चुनावी तैयारी या विपक्ष की चुनौती का जवाब?

चुनावी साल में जेडीयू का यह बदला हुआ रुख कई सियासी सवाल खड़े कर रहा है. विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा था कि जेडीयू एनडीए में होकर भी पीएम मोदी के साथ खुलकर नहीं आ रही. अब पहली बार मोदी की तस्वीरों के जरिए पार्टी दफ्तर में 'डबल इंजन सरकार' की झलक पेश की गई है.

नीतीश-मोदी की यह साझा तस्वीरें सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि यह संकेत हैं कि जेडीयू अब पूरी तरह से एनडीए के साथ मजबूती से आगे बढ़ना चाहती है. विपक्ष की तरफ से उठाए गए नेतृत्व और विचारधारा के सवालों का जवाब इन पोस्टर्स के जरिए दिया गया है.

जेडीयू कार्यालय में नरेंद्र मोदी की तस्वीर की 'एंट्री' सियासी दृष्टिकोण से बड़ा बदलाव मानी जा रही है. आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक हलचलों का असर देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget