एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी बिहार में 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत- सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: अपने 11 साल के कार्यकाल में, मोदी ने बिहार को लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. अब एक और तोहफा मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सोमवार को बिहार दौरे पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें 36000 करोड़ रुपये की की परियोजनाएं शामिल हैं जिनसे राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं.

परियोजनाओं को लेकर सम्राट चौधरी ने क्या कहा? 

सम्राट चौधरी ने कहा कि "अपने 11 साल के कार्यकाल में, मोदी ने बिहार को लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है तथा कल एक और तोहफा मिलेगा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे जिससे यात्री संचालन क्षमता बढ़ेगी."

आधिकारिक बयान के मुताबिक, इसके अलावा वह ‘सेक्स सॉर्टेड सीमेन’ केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जो राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की पहली अत्याधुनिक सुविधा होगी. यह तकनीक डेयरी किसानों को अधिक मादा बछिया प्राप्त करने में मदद करेगी और उनकी आय में वृद्धि करेगी. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री राज्य में निजी क्षेत्र के निवेश वाली ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे जो करीब 25 हजार करोड़ रुपये की है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी 2,680 करोड़ रुपये की लागत वाली कोसी-मेची परियोजना के पहले चरण का भी शिलान्यास करेंगे. इस परियोजना के तहत नहरों का उन्नयन, गाद की निकासी, क्षतिग्रस्त संरचनाओं का पुनर्निर्माण और जल निकासी क्षमता को 15,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 20,000 क्यूसेक किया जाएगा और इससे पूर्वोत्तर बिहार के जिलों को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और कृषि लचीलेपन में मदद मिलेगी.

2,170 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल लाइन का शिलान्यास

बयान में कहा गया है कि रेल संपर्क को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री बिक्रमशिला से कटेरिया तक 2,170 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे, जो गंगा नदी पर सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी. इसके अलावा अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) तक 4, 410 करोड़ रुपये लागत वाली नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया जाएगा.

अधिकारियों के मुताबिक, जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और रविवार आधी रात से 24 घंटे के लिए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर वाहनों का परिचालन भी निलंबित रहेगा. इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया और इसका वीडियो भी शूट किया.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच को लेकर तेजस्वी यादव का बीजेपी पर तंज, कहा- 'जिनकी रगों में सिंदूर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget