एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2024: गया जाकर भी रिश्तेदारों के यहां नहीं रुकते पिंडदानी, सीधे लौटते हैं घर, क्या है कारण?

Pitru Paksha: गया की पहचान मोक्ष स्थली के रूप में होती है. मान्यता है कि यहां अपने पुरखों को पिंडदान करने से उन्हें जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Importance of Pind Daan: इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हुई है और यह दो अक्टूबर तक चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या श्रद्धालु पिंडदान करने के लिए गया पहुंचे हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यहां पिंडदान के लिए आने वाले कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जिनके रिश्तेदार गया में रहते हैं फिर भी वे उनको अपने घरों में नहीं रख सकते? पिंडदानी भी उनके यहां नहीं जा सकते. पिंडदान के लिए गया आने वाले सभी श्रद्धालु यहां किसी धर्मशाला, होटल या पंडा के आवास में ही रहते हैं. इसके पीछे कई मान्यताएं भी हैं.

क्या है मान्यता?

श्री विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक के अनुसार, हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितरों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए पिंडदान अहम कर्मकांड है. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष को 'पितृपक्ष' या 'महालय पक्ष' कहा जाता है, जिसमें लोग अपने पुरखों का पिंडदान करते हैं. मान्यता है कि पिंडदान करने से मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. 

ऐसे तो पिंडदान के लिए कई धार्मिक स्थान हैं, परंतु सबसे उपयुक्त स्थल बिहार के गया को माना जाता है. वे कहते हैं, श्रद्धा ही श्राद्ध है. अपनों के प्रति श्रद्धा मुख्य विषय है, जिसमें आस्था है. पिंडदानी आस्था को लेकर गया पहुंचते हैं. यहां वे रिश्तेदारों के यहां नहीं ठहरते क्योंकि यह आस्था है. वे किसी रिश्तेदार की मदद नहीं लेते.

कई नियमों का पालन करना अनिवार्य

गया वैदिक मंत्रालय पाठशाला के पंडित राजा आचार्य का कहना है कि पुराण के अनुसार, उन्हें कई नियम का पालन करना अनिवार्य होता है. जब गया तीर्थ आएं तो श्राद्ध भूमि को नमस्कार करना, एकांतवास करना, जमीन पर सोना, पराया अन्न नहीं खाना, पितृ स्मरण या देवता स्मरण में रहना, सब श्राद्ध में विधान बताया गया है. 

उन्होंने कहा, "जो श्रद्धालु गया तीर्थ यात्रा करने आते हैं, उन्हें इन नियमों का पालन करना आवश्यक है. गया तीर्थ यात्रा अपने पितरों के उत्तम लोक की प्राप्ति के लिए किया जाता है, इसलिए पिंडदानियों को एकांतवास में रहना या किसी अन्य स्थल पर रह कर श्राद्ध कार्य पूरा करने का नियम है. यही कारण है कि कोई भी तीर्थयात्री अपने निजी रिश्तेदारों के घर नहीं रहते."

बता दें कि बिहार के गया की पहचान मोक्ष स्थली के रूप में होती है. मान्यता है कि यहां अपने पुरखों को पिंडदान करने से उन्हें जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के कारण पितृपक्ष में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान के लिए यहां पहुंचते हैं और पूर्वजों के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना से पिंडदान करते हैं.

यह भी पढ़ें- Gaya Pitru Paksha 2024: बिहार के गया में पिंडदान का क्या है महत्व? तीर्थयात्री फ्री में कहां रुकें? सब कुछ जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget