एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के भाई को गोली मारने वाला शख्स गिरफ्तार, कांट्रेक्ट किलिंग का था मामला

पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि बैजनाथपुर निवासी कुख्यात अपराधी विन्देश्वरी यादव जो 27 मामलों में जेल जा चुका है, उसने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए हायर किया था. पांच लाख रुपये में डील हुई थी.

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में 30 जनवरी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई को गोली मारने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी रविवार को सहरसा एसपी लिपि सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. पीसी के दौरान उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को यामाहा शो रूम के मालिक राजकुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और उनके स्टाफ मोहम्मद अमीर हसन को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

इस घटना के संज्ञान में आने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें एसडीपीओ सदर संतोष कुमार, सहरसा सदर थानाध्यक्ष और बैजनाथपुर ओपी थानाध्यक्ष शामिल थे. टीम ने हर एंगल से जांच कर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया. इसी क्रम में फोन लोकेशन के आधार पर कल सूचना मिली कि तिवारी टोला के पास घटना में संलिप्त अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सभी अपराधी मोहम्मद अफरोज, बिक्की चौबे, मोहम्मद शमशेर, नीरज कुमार और मनीष कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ये कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला था.

पांच लाख रुपये में तय हुई थी डील

पुलिस हिरासत में उन्होंने बताया कि बैजनाथपुर निवासी कुख्यात अपराधी विन्देश्वरी यादव जो 27 मामलों में जेल जा चुका है, उसने इनलोगों को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए हायर किया था. जमीनी विवाद में हत्या करने की प्लानिंग थी. पांच लाख रुपये में विक्की चौबे के लड़कों ने सुपारी ली और घटना को अंजाम दिया, लेकिन वे असफल रहे.

एसपी लिपि सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल जिससे गोली चलाई गई थी, 2 मैगजीन, 4 कारतूस, एक चाकू 6 मोबाइल बरामद किया गया है. गौरतलब है कि जिले में बीते 30 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह और उनके स्टाफ को जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के समीप गोली मारकर जख्मी कर दिया था.

यह भी पढ़ें -

ड्राइवर ने बीच रास्ते में नेपाली महिला को बस से उतारा, विरोध करने पर गोली मारने की दी धमकी वैलेंटाइन्स डे पर सनकी आशिक ने बंदूक की नोक पर लड़की को किया प्रपोज, कहा- जल्दी बोलो 'I Love You'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget