एक्सप्लोरर

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने कर दी PM मोदी और CM नीतीश की तारीफ, क्या NDA में होंगी शामिल?

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का कहना है कि वे 2025 के विधानसभा चुनाव में उतरेंगी. हालांकि किस सीट से वे चुनाव लड़ेंगी अभी उन्होंने साफ नहीं किया है.

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पिछले दिनों बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद से लगातार वे सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच रविवार (19 जनवरी) को रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जमकर तारीफ की. इससे एक सवाल उठ रहा है कि क्या वे एनडीए में शामिल होने का मन बना रही हैं?

ज्योति सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं वह शायद ही कोई अन्य प्रधानमंत्री कर सके. विदेशों में भी भारत का नाम रोशन हो रहा है. मोदी जहां-जहां जाते हैं वहां 'मोदी-मोदी' के नारे गूंजते हैं.

ज्योति सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए ऐसा काम किया है जो आज तक कोई नहीं कर सका. महिलाएं अब नौकरी, राजनीति और हर क्षेत्र में अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं. आज मैं रात में भी बेफिक्र होकर अपने घर जा सकती हूं. यह सब मुख्यमंत्री के कामों का ही नतीजा है. पहले के समय में महिलाएं रात में बाहर निकलने से डरती थीं. 

पवन सिंह भी लड़ चुके हैं चुनाव, मगर नहीं हो सकी जीत

बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे. बंगाल के आसनसोल से बीजेपी ने टिकट दिया था लेकिन बाद में विवाद होने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. हालांकि वे हार गए थे. अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बयानों की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है.

'जहां से जनता आर्शीवाद देगी... वहीं से मैं चुनाव लडूंगी'

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ज्योति सिंह इन दिनों रोहतास जिले के दौरे पर हैं. उनका कहना है कि जनता जहां से आशीर्वाद देगी मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगी. अगर किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. ज्योति सिंह लगातार जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और अपनी योजनाओं और विचारों को साझा कर रही हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक किसी पार्टी से टिकट मिलने को लेकर कोई पुख्ता बयान नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: Bihar: अश्विनी चौबे का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बताया 'फतिंगा', कहा- ‘वे ओरिजिनल गांधी नहीं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget