एक्सप्लोरर

Pawan Singh Divorce: पवन सिंह और ज्योति को आज पहुंचना था आरा कोर्ट, अब सामने आई ये खबर

Pawan Singh Divorce Case: पवन सिंह और ज्योति के तलाक का केस आरा के फैमिली कोर्ट में चल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों के बीच सेटलमेंट हो गया है. कानूनी रूप से भी जल्द इस पर मुहर लग सकती है.

आराभोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है. आज बुधवार (13 मार्च) को आरा कोर्ट में तलाक के केस में तारीख थी. हालांकि खबर लिखे जाने तक वे दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे थे. दोनों के बीच पिछले कई दिनों से समझौते को लेकर खबर आ रही थी. माना जा रहा है कि यही वजह है कि आज दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे हैं.

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अब दोनों के बीच सेटलमेंट हो गया है. कानूनी रूप से भी जल्द इस पर मुहर लग सकती है. पावर स्टार पवन सिंह के करीबी और मैनेजर दीपक सिंह ने बुधवार को एबीपी न्यूज़ को दिए बयान में कहा कि पवन सिंह और ज्योति सिंह को आज कोर्ट में जाना था. अब पवन सिंह और ज्योति सिंह कभी कोर्ट नहीं जाएंगे. दोनों के बीच सुलह हो गई है. उन्होंने कहा कि वह अभी दिल्ली में हैं, लेकिन यह कंफर्म है कि अब दोनों कोर्ट नहीं जाएंगे. दोनों ओर के वकील कोर्ट में सुलहनामा समर्पित करेंगे या कर चुके होंगे.

जानिए अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ

बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का आरा कोर्ट में तलाक का केस कई महीनों से चल रहा है. ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. आरा के फैमिली कोर्ट की जज श्वेता सिंह के सामने उन्होंने कई बार अपनी हाजिरी दी है. पवन सिंह के अधिवक्ता सुदामा सिंह और ज्योति सिंह के अधिवक्ता विशु दर पांडेय कोर्ट के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं. पति-पत्नी कई बार कोर्ट पहुंचे भी हैं.

यह खबर सामने आई थी कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तीन करोड़ रुपये और नोएडा में एक घर मांगा था. बता दें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी का देहांत हो चुका है. इसके बाद पवन ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले राम बाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से 7 मार्च 2018 को शादी की थी. बलिया के एक होटल में गुपचुप तरीके से शादी हुई थी.

पवन सिंह और ज्योति सिंह में अब हो गई सुलह

कई महीनों से चल रही तलाक की खबरों के बीच कुछ दिनों पहले ही एबीपी न्यूज़ ने बताया था कि अब इनके बीच समझौता हो गया है. उस वक्त पवन सिंह के मैनेजर ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि वे लोग चाहते हैं को दोनों के बीच समझौता हो जाए. इसके कुछ ही दिनों बात एक तस्वीर सामने आ गई जिसमें पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों साथ दिख रहे हैं. ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर भी की है. इससे साफ झलक रहा है कि अब दोनों तलाक नहीं लेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षा विभाग की तैयारी देखिए, आज से 11वीं की परीक्षा और कबाड़ में फेंके मिले प्रश्न पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget