एक्सप्लोरर

Vaishali Murder Case: बेटी की हत्या से दुखी पिता ने कही रूह कंपा देने वाली बात, ऐसी बात जो दिल में उतर जाए

Patna News: बेटी को खो चुके उमा शंकर अब अपने कोचिंग सेंटर की लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. उनका कहना है कि कोचिंग सेंटर की लड़कियों में वो अपनी बेटी को देखते हैं.

Patna News: पटना के युवा मरीन इंजीनियर इस उम्मीद के साथ मुंबई से अपने प्रदेश बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी बाजार में आए थे कि, वो यहां की लड़कियों के कौशल विकास में योगदान देंगे. लेकिन उमा शंकर को नहीं पता था कि उनकी ये घर वापसी ही उनके दुख का कारण बन जाएगी. दरअसल उमा शंकर की बेटी की कुछ हमलावरों ने 14 सितंबर को चाकू मारकर हत्या कर दी थी बावजूद इसके उमा शंकर ने हौसला नहीं हारा और अपना कोचिंग सेंटर जारी रखा.

बेटी नहीं हत्या की खबर आई

तीन बच्चों के पिता उमाशंकर ने अपनी बेटी की हत्या की वारदात को याद करते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कल ही की बात है, जब मेरी बेटी मुझसे मिलने साइकिल पर मेरे संस्थान के लिए निकली थी जो कि घर से 14 किलोमीटर दूर है. लेकिन वो तो वहां नहीं पहुंच पाई लेकिन उसकी हत्या की खबर आ गई.’’

डॉटर्स डेवलपमेंट ग्रुप सेंटर चलाते हैं उमाशंकर

बता दें कि उमाशंकर के संस्थान का नाम ‘डॉटर्स डेवलपमेंट ग्रुप’ है जहां 300 रुपये के मामूली मासिक शुल्क पर प्रतिदिन छह घंटे की कोचिंग दी जाती है और उनके संस्थान से कोचिंग प्राप्त करने वाली कई छात्राएं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और नीट में प्रवेश पाने में सफल रही हैं.

मेरी बेटी अभी भी जिंदा है – उमा शंकर

उमाशंकर बताते हैं, ‘‘मुझे पता है कि मेरी बेटी अब नहीं है, लेकिन मुझे ये भी लगता है कि वो इन लड़कियों के रूप में अभी भी जिंदा है. और मेरे पास है. इसलिए मुझे इनके लिए अफना काम करना जारी रखना है.”

दोषियों को मिले कड़ी सजा

वहीं उमा शंकर को इस बात का संतोष भी है कि कथित अपराधियों को उनकी बेटी की हत्या के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था, पर उन्हें सजा मिलने में हो रही देरी के कारण वो न्याय मिलने को लेकर शंकित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राज्य सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों से इस मामले में जल्द से जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं. तभी मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा.’’

चिराग पासवान ने की थी परिवार से मुलाकात

बताते चलें कि, उमाशंकर की बेटी की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सीबीआई से इस मामले की जांच कराने की मांग की थी. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी उमाशंकर के परिवार से मुलाकात थी. वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को भरोसा है कि घटना के 10 दिनों के भीतर गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बहुत जल्द सजा मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

UP Police SI Exam 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा 2021 के पहले चरण के एग्जाम सिटी डिटेल्स हुए जारी, यहां जानें अन्य अहम जानकारियां 

PGIMER Chandigarh Recruitment 2021: पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में 93 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget