एक्सप्लोरर

Patna University Election 2025: पटना विश्वविद्यालय में 29 मार्च को होगा छात्र संघ चुनाव, उम्मीदवार पढ़ लें गाइडलाइन

Patna University Student Union Election 2025: 10, 11, 12, 17 और 18 मार्च को नामांकन फॉर्म मिलेगा. वहीं 17, 18 और 19 मार्च को नामांकन फॉर्म जमा लिया जाएगा. 20 मार्च को इसकी स्क्रूटनी होगी.

Patna University Students Union Election 2025: पटना विश्वविद्यालय में दो साल के बाद एक बार फिर से छात्र संघ चुनाव होने जा रहा है. कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने बीते मंगलवार (04 मार्च, 2025) को यह जानकारी दी. बताया गया कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव 29 मार्च को होगा. 30 मार्च को परिणाम आएगा. 10 मार्च से नामांकन पर्चा मिलना शुरू हो जाएगा. इसकी कीमत 50 रुपये रखी गई है.

20 मार्च को जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

10, 11, 12, 17 और 18 मार्च को नामांकन फॉर्म मिलेगा. वहीं 17, 18 और 19 मार्च को नामांकन फॉर्म जमा लिया जाएगा. 20 मार्च को इसकी स्क्रूटनी होगी. उम्मीदवारों की सूची 20 मार्च को जारी होगी. उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए ग्रीवांस सेल भी तैयार किया गया है. यहां उम्मीदवार अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विश्वविद्यालय की ओर से फाइनल सूची 24 मार्च को जारी हो जाएगी. 

हर बूथ पर होंगे छह बैलेट बॉक्स

जानकारी दी गई कि चुनाव के लिए कुल 14 बूथ बनाए जाएंगे. हर बूथ पर छह बैलेट बॉक्स होंगे. छह पदों के लिए बैलेट बॉक्स पर अलग-अलग रंग के पेपर विभिन्न पदों के नाम के साथ चस्पा किए जाएंगे. मतदाता जिस उम्मीदवार को चुनना चाहते हैं उन्हें उस पर्ची पर उनके नाम के आगे क्रॉस का निशान लगाना होगा.

रजनीश कुमार बने चीफ इलेक्शन ऑफिसर

बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष प्रो. रजनीश कुमार को चीफ इलेक्शन ऑफिसर बनाया गया है. बॉटनी के विभागाध्यक्ष प्रो. बीरेंद्र प्रसाद और होम साइंस की अध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. वहीं डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के प्रो. खगेंद्र कुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया है. 

दीवार पर नहीं लिख सकेंगे… अलग से मिलेगी जगह

बताया गया कि मतदाताओं की फाइनल सूची 6 मार्च को विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अब तक कुल 19 हजार 53 वोटर का नाम सूची में है. दूसरी ओर उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है. इसको लेकर प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार या पोस्टर लगाने के लिए अलग से जगह दी जाएगी. वे कॉलेज कैंपस की दीवारों पर लिखकर प्रचार नहीं करेंगे. ऐसा किया गया तो उन पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: महाकाल के दरबार में परिवार संग पहुंचे चिराग पासवान, महादेव से क्या मांगा? जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget