एक्सप्लोरर

Patna Harsh Raj Murder Case: हर्ष राज की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, RJD ने नीतीश सरकार को घेरा

Patna News: रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर तंज कसा. कहा कि यही तो मंगलराज है. बेगुनाह को पीट-पीट कर मार दिया गया. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.

Patna University Murder Case: बीएन कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में एक तरफ जहां पुलिस की कार्रवाई जारी तो वहीं पटना में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है. मंगलवार (28 मई) को छात्रों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया. पटना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान कारगिल चौक के पास छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने आगजनी कर हंगामा किया. सड़क जाम कर हत्या को लेकर न्याय की मांग की. उधर इस हत्याकांड को लेकर आरजेडी ने नीतीश सरकार पर हमला किया है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पटना में जिस तरह से छात्र हर्ष राज को पीट-पीटकर मार दिया गया यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार में गुंडाराज है. पत्रकार के पुत्र को मार दिया गया. शासन-प्रशासन को जवाब देना होगा. घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. राजधानी पटना में सरकार के नाक के नीचे इस तरह की घटना हुई है. शासन-प्रशासन मौन है. अविलंब कार्रवाई हो. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.

रोहिणी आचार्य ने कहा- 'यही तो मंगलराज है...'

इस घटना को लेकर रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर तंज कसा. कहा कि यही तो मंगलराज है. बेगुनाह को पीट-पीट कर मार दिया गया. सरकार खामोश है. जवाब देना होगा. छपरा में भी बेगुनाह की हत्या कर दी गई. अब तक उस परिवार को इंसाफ नहीं मिला है. मंगलराज वालों को जनता मुंह तोड़ जवाब देगी.

हत्याकांड में जांच के लिए एसआईटी का गठन

बता दें कि इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. चंदन यादव पटना यूनिवर्सिटी के जैक्सन हॉस्टल में रहता है. बीए का छात्र है. सात महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था. घटना के दिन अभियुक्त चंदन यादव घात लगाकर बैठा था. इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें- पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज की हत्या मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, विवाद का भी पता चला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget