एक्सप्लोरर

Patna Poster War: बीजेपी के CM फेस होंगे सम्राट चौधरी! बताया गया 'बिहार का योगी', क्या हैं पोस्टर के मायने?

Samrat Chaudhary Yogi of Bihar: सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही सियासी बवाल मच गया है. पिछड़ा वर्ग के वोटों की खींचतान में कहीं खुशी है तो कहीं हताशा.

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को बीजेपी (BJP) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बीजेपी की ओर से पोस्टर वार शुरू हो गया है. पटना में एक पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में सम्राट चौधरी की तुलना यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) से की गई है. पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को भी ललकारा गया है.

पोस्टर में मोटे अक्षर में लिखा गया है- "बिहार का योगी आ गया सम्राट भैया एक अणे मार्ग खाली करो-खाली करो." पोस्टर में लिखे शब्दों के पीछे एक अणे  मार्ग को दिखाया गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्टून बनाया गया है. एक साइड में सम्राट चौधरी की बोल्ड फोटो लगाई गई है. पोस्टर लगाने वाले बीजेपी नेता लव कुमार सिंह रूद्र हैं. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या सम्राट चौधरी को बीजेपी बिहार में सीएम फेस मान रही है?

बिहार में मचा सियासी बवाल

सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महागठबंधन के दलों में उबाल सा आ गया है. खिसकते आधार वोट की भरपाई पर पर्दा डालते हुए आरजेडी के विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन का कहना है कि बीजेपी में शीर्ष नेतृत्व के नेताओं का अकाल पड़ गया है, इसलिए आरजेडी से निकले विधायकों को भी शीर्ष पद दिए जा रहे हैं. सम्राट चौधरी की बुनियादी उत्पत्ति आरजेडी और जेडीयू से होकर गुजरी है और इन पर लालू एवं नीतीश के समाजवाद का भी असर है.

कांग्रेस ने भी दी प्रतिक्रिया

पोस्टर में योगी को आधार बनाए जाने को लेकर बिहार कांग्रेस भी चुप बैठने को तैयार नहीं है. कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने योगी के बुलडोजर राज को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर निशाना साधा. कहा कि बीजेपी शुरू से ही आरक्षण विरोधी है. बिहार सरकार ने जिन गरीब, दलितों, पिछड़ों को बसाया है उनको उजाड़ने के लिए ये बुलडोजर चलाने का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन बिहार में यह सब नहीं होने वाला है.

बता दें कि सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही जिस तरह से बयानबाजी हो रही है इससे साफ लगता है कि पिछड़ा वर्ग के वोटों की खींचतान में कहीं खुशी है तो कहीं हताशा. अब देखना दिलचस्प होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस वर्ग का कितना वोट किस पाले में जाता है. इसके बाद 2025 में भी विधानसभा का चुनाव होना है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '…तब ही बिहार में हिंदू सुरक्षित रह पाएंगे', बीजेपी विधायक के बयान पर मचा बवाल, RJD ने की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget