एक्सप्लोरर

Patna News: सीएम पर भड़के BJP विधायक विनय बिहारी, कहा- नीतीश कुमार को मुझसे ज्यादा जानकारी नहीं, जानें मामला

Vinay Bihari on Nitish Kumar: विनय बिहारी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. बिहार में फिल्म सिटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री पर क्षेत्रवाद का आरोप भी लगाया है.

पटनाः बीजेपी (BJP) के लौरिया विधानसभा से विधायक और पूर्व कला संस्कृति मंत्री विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने अपने ही सहयोगी दल जेडीयू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को कटघरे में खड़ा कर दिया है. विनय बिहारी ने बिहार में फिल्म सिटी (Film City Bihar) और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाया है. वो सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान विनय बिहारी ने यह कह दिया कि जितना वो जानते हैं उससे ज्यादा नीतीश कुमार को जानकारी नहीं होगी.

विनय बिहारी ने कहा कि 2014 में मैं कला संस्कृति मंत्री था. हालांकि मैं बहुत कम समय के लिए मंत्री रहा, उस वक्त मैंने बिहार में फिल्म सिटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के मुद्दे को उठाया था. मेरे मंत्री बनने के आठ साल बाद भी फिल्म सिटी और स्टेडियम का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है. मैंने मोइनुल हक स्टेडियम को मॉडलाइज कर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का आग्रह किया था. फिल्म सिटी के लिए वाल्मीकि नगर को चुना था क्योंकि स्टूडियो में कलाकारों के मेकअप के लिए अनुकूल मौसम बहुत जरूरी है उसके लिए वाल्मिकी नगर बढ़िया जगह है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ये दोनों चीज अपने गृह जिले राजगीर में लेकर चले गए. 

यह भी पढ़ें- Ramsurat Rai Statement: आज अगर आप जिंदा हैं तो नरेंद्र मोदी की देन है... बिहार सरकार के मंत्री ये क्या बोल गए?

'हमसे ज्यादा बेहतर पता नहीं होगा'

फिल्म सिटी को लेकर बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा कि इस मामले में हमसे ज्यादा बेहतर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं मालूम होगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने मेरी बात को नहीं सुना और अपने सलाहकारों से राय लेकर दोनों चीजों को राजगीर में कर दिया. आठ साल बीतने के बाद भी अभी तक फिल्म सिटी तैयार नहीं हो पाया यह चिंता का विषय है.

दरअसल, पांच अगस्त को भोजपुरी फिल्म "प्यार काहे बनाया राम ने" रिलीज हो रही है. इस फिल्म में विनय बिहारी ने गीत, संगीत और डायलॉग लिखा है. विनय बिहारी ने नई फिल्म में अभिनय भी किया है. विनय बिहारी ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह सामाजिक है. इसी को लेकर वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला, बैल चोरी करने आए थे तीन शख्स, एक पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget