एक्सप्लोरर

Bihar: पटना से मोकामा तक विजिलेंस की छापेमारी, इंजीनियर की 73 लाख की अवैध संपत्ति का खुलासा

Bihar Vigilance Raid: निगरानी ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना, मोकामा और गया स्थित ठिकानों पर छापा मारा. 73 लाख की अवैध संपत्ति का खुलासा.

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. इसी कड़ी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) ने ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापा पटना से लेकर मोकामा और गया तक 3 जगहों पर एक साथ डाला गया. नागेंद्र कुमार पर आय से 125 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

73 लाख की अवैध संपत्ति 

निगरानी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्र कुमार ने अपनी वैध आय से लगभग 73 लाख 32 हजार रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति बनाई है. यह मामला आय से अधिक का है और इस पर निगरानी ने केस नंबर 71/25 दर्ज किया है.

देर शाम से देर रात तक छापा

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार देर शाम से ही छापेमारी शुरू हुई थी, जो देर रात तक चलती रही. निगरानी की टीम ने विशेष न्यायालय से वारंट लेकर जांच की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य कागजी सबूत बरामद किए हैं.

3 जगहों पर एक साथ छापेमारी

निगरानी की टीम ने पटना, मोकामा और गया जिले में अभियंता के तीन ठिकानों पर छापा मारा. नागेंद्र कुमार फिलहाल ग्रामीण कार्य विभाग के मोकामा अवर प्रमंडल में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं. वहीं उनका पैतृक घर गया जिले के चन्दौती थाना क्षेत्र के कुजाप गांव में है, जहां भी जांच की गई.

फिलहाल निगरानी की ओर से यह बताया गया है कि बरामदगी को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान साझा किया जाएगा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संपत्ति और आय के बीच भारी अंतर पाया गया है.

सरकार का सख्त रुख

बिहार सरकार इन दिनों भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार शिकंजा कस रही है. हाल ही में कई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और अब सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है. इस छापेमारी से सरकारी महकमे में खलबली मच गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
Embed widget