एक्सप्लोरर

Patna Crime News: गोलियों से थर्राया पटना, नीलेश मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, BJP का सीएम नीतीश पर हमला

Patna Firing: पटना पुलिस के अनुसार नीलेश मुखिया के विरुद्ध भी 10 से अधिक आपराधिक कांड दर्ज हैं. इन पहलुओं पर भी अनुसंधान जारी है. नीलेश मुखिया की हालत गंभीर है.

पटना: राजधानी पटना का कुर्जी इलाका सोमवार की सुबह गोलियों से थर्रा उठा. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके में पार्षद पति नीलेश मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी. कहा जा रहा है कि चार की संख्या में बदमाश आए थे और गोली मारने के बाद फरार हो गए. नीलेश मुखिया बीजेपी से जुड़े हुए हैं. वर्तमान में नीलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा सिंह 22बी की वार्ड पार्षद हैं.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया. कुर्जी से साईं मंदिर की तरफ जाने वाले रोड में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इलाज के लिए कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल लाया गया. इसके बाद यहां से रेफर कर दिया गया. उनकी हालत गंभीर है लेकिन पुलिस के अनुसार नीलेश मुखिया खतरे से बाहर हैं.

नीलेश मुखिया पर भी दर्ज हैं कई मामले

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है. इलाज चल रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. जख्मी व्यक्ति का नाम नीलेश कुमार है. उनके विरुद्ध भी 10 से अधिक आपराधिक कांड दर्ज हैं. इन पहलुओं पर भी अनुसंधान जारी है.

बिहार चल रहा, नीतीश कुमार सो रहे हैं: सम्राट चौधरी

इस घटना पर भड़के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उनसे बिहार संभल रहा है क्या? बेगूसराय में दलित बहन के साथ किस तरह का अत्याचार किया गया. अररिया में पति को खूंटा में बांधकर उसके सामने रेप कर दिया गया. जेडीयू नेता के द्वारा नवादा में दलित परिवार के साथ अत्याचार किया गया. बिहार पूरी तरह जल रहा है और नीतीश कुमार सो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप बोले- इस काम को करने वाले वो पहले नेता और मंत्री हैं, अब PM मोदी भी करेंगे कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget