एक्सप्लोरर

IAS Coaching Accident: पटना के कोचिंग संस्थान को DM ने दिए सख्त हिदायत, कहा- बेसमेंट वाले इंस्टीट्यूट होंगे सील

Patna Coaching News: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन पटना में कोचिंग संस्थानों के मानदंडों को लेकर सख्त हो गया है.

IAS Coaching Accident: बिहार की राजधानी पटना में जिला प्रशासन ने रविवार को कहा कि ‘जिले में किसी भी इमारत के बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग सेंटर को तुरंत सील कर दिया जाएगा. दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा परीक्षा के तीन उम्मीदवारों की मौत के बाद से पटना शहर में जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण अभियान चलाया. इस बीच पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने यह भी कहा कि अभी तक यहां कोई भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट से चलता हुआ नहीं पाया गया है.

जिलाधिकारी ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, 'जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे उन कोचिंग संस्थानों को तुरंत सील करें जो बेसमेंट से चल रहे हैं. यह कोचिंग संस्थान चलाने के मौजूदा मानदंडों का उल्लंघन है. हालांकि, अभी तक कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को राज्य की राजधानी में एक भी ऐसा संस्थान नहीं मिला है, जो बेसमेंट से चल रहा हो.'

कोचिंग संस्थानों को दिया गया है समय- डीएम

पटना में मौजूदा समय में संचालित किए जा रहे कोचिंग संस्थानों के बारे में सिंह ने कहा, 'जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों को नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया है. उन्हें जिले में कोचिंग संस्थान चलाने के लिए अनिवार्य पंजीकरण प्राप्त करना होगा. एक महीने के बाद मौजूदा प्रावधानों का पालन करने में विफल रहने वाले केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'

उन्होंने कहा, 'जिला प्रशासन को अब तक (पिछले छह दिनों में) पटना में लगभग 1100 कोचिंग संस्थानों से पंजीकरण/नवीनीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं. उनके आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. जिला प्रशासन ने जिले में कोचिंग संस्थानों को सभी अनिवार्य मंजूरी/अनुमति के लिए 'सिंगल विंडो क्लीयरेंस' की एक ऑनलाइन प्रणाली शुरू करने का भी फैसला किया है. इसके लिए कुछ दिनों के भीतर एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा.'

कोचिंग संस्थानों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों के तरफ से कोचिंग संस्थानों के चल रहे निरीक्षण से पता चला है कि उनमें से क्षमता से अधिक छात्र हैं और वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे कोचिंग संस्थानों को स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कक्षा/बैच के दौरान प्रत्येक छात्र के लिए न्यूनतम एक वर्ग मीटर की जगह का आवंटन किया जाए और नामांकित छात्रों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त बुनियादी ढांचा होना चाहिए.

जिलाधिकारी ने कहा, “उन्हें (कोचिंग संस्थानों के मालिकों को) यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि मौजूदा प्रावधानों के तहत निर्दिष्ट प्रत्येक कक्षा में एक प्रवेश और एक निकास द्वार होना चाहिए. हम छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं...हम जिले में कोचिंग संस्थानों में कोई दहशत की स्थिति नहीं चाहते हैं जो कदम उठाए जा रहे हैं वे निवारक उपाय हैं.'

बता दें कि राजधानी पटना जहां दूर-दूर से लड़के और लड़कियां इंजीनियरिंग, मेडिकल और सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश पाने की इच्छा से आते हैं, को राज्य के 'कोचिंग हब' के रूप में देखा जाता है.

ये भी पढे़ं: Bihar Flood: नालंदा की लोकाइन नदी में जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटा, बाढ़ में फंसे कई गांव के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget