एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में छोटे बच्चों को बड़ी राहत, 8वीं तक के सभी स्कूल 23 जनवरी तक बंद

DM Chandrashekhar: पटना में आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 23.01.2025 तक प्रतिबंध लगाया गया है.

DM Chandrashekhar Singh: राजधानी पटना में एक बार फिर छोटे बच्चों को बड़ी राहत दी गई है. बढ़ती ठंड के बीच डीएम ने एक बार फिर उनके स्वास्थ का ख्याल रखते हुए 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. डीएम चंद्रशेखर ने अपने आदेश में कहा है कि बढ़ती ठंड और कनकनी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. हालांकि सोमवार 20 जनवरी से ही सारे स्कूल खुल गए थे, लेकिन मौसम को देखते हुए फिर से स्कूल बंद करना पड़ा. 

ठंड के कारण स्कूल बंद करने का फैसला 

डीएम चंद्रशेखर ने अपने आदेश में कहा कि अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी, पटना द्वारा प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 23.01.2025 तक प्रतिबंध लगाया गया है. वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं में पठन-पाठन 09.00 बजे पूर्वाह्न से 03.30 बजे अपराह्न के बीच ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि पिछले दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही थी हालांकि ठंड कम नहीं हुई थी. इस बीच पटना समेत तमाम जिलों में सोमवार से स्कूल खुल गए थे. 9 बजे स्कूल शुरू करने का आदेश था, लेकिन जिन बच्चों को दूर से स्कूल जाना पड़ता है, उन्हें सुबह 7 बजे ही उठकर तैयारी करनी होती है, जो बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं है. ठंड के दिनों में इतना सवेरे कनकनी और कोहरे में रजाई से बाहर निकलना बीमारी को बुलावा देना है, खास कर छोटे बच्चों के लिए. इन्हीं परेशानियों के कारण छात्र-छात्राओं को ये राहत दी गई है.   

अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं. अगले तीन दिनों तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. हालांकि, 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है. राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेंगे. 

ये भी पढ़ेंः क्या 70वीं बीपीएससी में बढ़ेंगे 501 पद? आयोग ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget