एक्सप्लोरर

Ramayan Mandir: बिहार में बन रहा रामायण मंदिर, राम मंदिर बनाने वाली कंपनी को मिली अहम जिम्मेदारी

Ramayan Mandir: बिहार के पूर्वी चंपारण में रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. इस विराट मंदिर में 33 फीट के शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा जबकि मंदिर में कई शिखर होंगे.

Bihar News: अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाली कंपनी को बिहार के पूर्वी चंपारण (East Champaran) में 140 एकड़ पर बनाए जा रहे विराट रामायण मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पटना के महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर द्वारा पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. अब टाटा कंसल्टिंग कंपनी अपने देखरेख में विराट रामायण मंदिर बनाएगी.

किशोर कुणाल ने बताया कि टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड कंपनी को विराट रामायण मंदिर के संपूर्ण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और तकनीक के काम की जिम्मेदारी दी गई है. कंपनी को विराट रामायण मंदिर के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट यानी पीएमसी का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है. उन्होंने बताया कि आज कंपनी के महाप्रबंधक के सौरभ मुल्ले के साथ महावीर मंदिर में विराट रामायण मंदिर की MoU साइन की गई है. अब विराट रामायण मंदिर के निर्माण की सारी जिम्मेदारी कंपनी की होगी. आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इस कंपनी को मुख्य रूप से टेक्निकल काम दिया गया है जैसे लिफ्ट लगाना, काम की गुणवत्ता, संरक्षण और डिजाइन टाइमलाइन जैसे काम का पर्यवेक्षक यह कंपनी करेगी. मंदिर के निर्माण कार्य का लक्ष्य 2025 तक रखा गया है.

33 फीट ऊंचा बन रहा है शिवलिंग
पूर्वी चंपारण में अयोध्या से जनकपुर तक बन रहे राम जानकी मार्ग पर 140 एकड़ के क्षेत्रफल में विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. मुख्य मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा और मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी. मंदिर में 33 फीट ऊंचा और 33 फीट का गोलाकार शिवलिंग स्थापित किया जाएगा जो विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग होगा जिसमें सहस्त्र लिंगम के प्रमाण है. शिवलिंग का वजन 200 मीट्रिक टन होगा. तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान से तराश कर विशाल शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है. विराट रामायण मंदिर में कुल 22 देवालय होंगे, मंदिर में कुल 12 शिखर होंगे इसमे दूसरा बड़ा शिखर 198 फीट का है. इसके अलावा 180 फीट के चार, 135 फीट के एक और 108 फीट के चार शिखर होंगे. इसी साल 20 जून को विराट रामायण मंदिर की पाइलिंग का काम शुरू हुआ है.

महावीर मंदिर की ओर से शुरू की गई थी राम रसोई
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राम मंदिर को लेकर जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला आया था, उसके कुछ महीने बाद के पास पटना के महावीर मंदिर की ओर से राम रसोई की शुरुवात हुई थी. पहले सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 तक राम रसोई खुला रहता था. एक टाइम लोग भोजन करते थे. लेकिन अब मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है इसको देखते हुए 15 जनवरी से राम रसोई सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक चलेगा. जिसमें लोग दो टाइम भोजन कर सकेंगे. राम रसोई में पूरी तरह शुद्ध बिहारी भोजन की व्यवस्था रहती है. उन्होंने कहा कि राम रसोई से कोई भूखा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें-  I.N.D.I.A की बैठक के बाद क्या नाराज हैं नीतीश कुमार? ललन सिंह ने बता दिया सबकुछ

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget