एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A की बैठक के बाद क्या नाराज हैं नीतीश कुमार? ललन सिंह ने बता दिया सबकुछ

Nitish Kumar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नाराज होने को लेकर किए जा रहे दावे पर अब ललन सिंह ने जवाब दिया है. ललन सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सब ठीक है और नीतीश नाराज नहीं हैं.

Bihar Politics News: इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के नाम का प्रस्ताव टीएमसी (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने पीएम के रूप में रखा. इसका दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया. इसके बाद से ऐसी अटकलें थी कि इस बात से मीटिंग में मौजूद बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नाराज हो गए हैं. हालांकि अब जेडीयू (JDU) की ओर से किसी तरह की नाराजगी के दावों को खारिज करते हुए कहा गया है कि नीतीश कुमार मीटिंग के आखिर तक वेन्यू पर मौजूद थे. बता दें कि बैठक मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में हुई थी जिसमें 28 दल शामिल हुए थे.

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''नीतीश कुमार जी नाराज नहीं हैं. बैठक के अंत तक वह उसमें मौजूद थे. बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी जी और सोनिया गांधी जी से अनुमति लेकर हम बाहर निकले. ये मनगढ़ंत बाते हैं कि वह नाराज हैं. यह तय हुआ था कि प्रेस ब्रीफ में एक- दो लोग बैठेंगे.'' ललन सिंह ने यह दावा किया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है.

सीट बंटवारे पर यह बोले ललन सिंह
उधर, सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा, ''सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है. 15-20 दिनों में सभी राज्यों में सीट पर बंटवारा किया जाएगा. अलग-अलग जगहों पर ज्वाइंट रैली होगी. आम सभाएं होंगी और उसमें गठबंधन के घटक दल के नेता उसमें पहुंचेंगे.'' वहीं, जेडीयू के सांसदों के नीतीश कुमार से हुई मुलाकात पर ललन सिंह ने कहा कि वह दिल्ली में थे तो सांसदों ने मिलने की इच्छा जताई थी. नीतीश कुमार ने उन्हें मिलने का समय दिया था. 

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ये माना जा रहा था कि इसमें गठबंधन के संयोजक पद का एलान हो सकता है लेकिन बैठक में इसको लेकर भी कोई फैसला नहीं हुआ. जबकि यह कहा गया है कि को-ऑर्डिनेशन कमिटी ही बैठक के आयोजन से जुड़ा कामकाज देखेगी. दिलचस्प बात ये भी रही कि बिहार में नीतीश सरकार की सहयोगी दल भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि अगर खरगे जैसे दलित नेता प्रधानमंत्री बनते हैं तो मौजूदा समय में ये देश के लिए बहुत अच्छा रहेगा. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि पीएम पद के उम्मीदवार की जरूरत नहीं है, ये चुनाव के बाद तय किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-  I.N.D.I.A में PM की रेस से नीतीश कुमार आउट? JDU सांसदों ने दिल्ली में CM से की मुलाकात

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget