एक्सप्लोरर

'PM मोदी का अभिनंदन है', CM नीतीश कुमार के MLC ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी के दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा है. बीजेपी के साथ जदयू भी उत्साहित है.

PM Modi Bihar Visit: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच गए हैं. पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. बीजेपी के साथ जदयू में भी उत्साह देखा जा रहा है. जदयू  एमएलसी नीरज कुमार ने शंखनाद और मंत्र उच्चारण से पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए विशेष तैयारी है.

जदयू नेता ने पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का बिहार की धरती से आतंकवाद पर हुंकार को याद किया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद एक बार बिहार की धरती पर फिर पीएम मोदी का आगमन हुआ है. इसलिए शंखनाद और मंत्रोच्चारण के जरिए स्वागत की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा पूरी दुनिया में है. नीरज कुमार ने कहा, "पीएम मोदी का बिहार की धरती पर अभिनंदन है."

पीएम मोदी के स्वागत में शंखनाद और मंत्रोच्चारण

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के शौर्य को शिखर पर पहुंचाने का काम किया. नेहरू पथ पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान का सूचक है. हनुमान मंदिर से ठीक पहले नीरज कुमार के आवास पर शंखनाद और मंत्रोच्चारण किया गया. मंच पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ पोस्टर में संदेश देने की कोशिश की गई. पोस्टर में लिखा हुआ था, "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते!"

दरअसल चुनावी साल में पीएम मोदी का बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है. दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में सभा को संबोधित करेंगे. पहले दिन पटना में पीएम मोदी ने रोड शो निकाला. पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. हाथों में तख्तियां लिए लोग सड़क किनारे खड़े रहे. पीएम मोदी की एक झलक पाने को भी बेताब नजर आए. 

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे पर विपक्ष ने उठाए सवाल, गिरिराज सिंह ने दे दी चश्मा बदलने की दी सलाह

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget