एक्सप्लोरर

Patna Triple Talaq: पटना में 12 घंटे के अंदर टूट गई शादी, दुल्हन ने दूल्हे को दिया तीन तलाक, जानें वजह

Triple Talaq Case: पटना के फुलवारी शरीफ इलाके का मामला है. दोनों पक्षों के माता-पिता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन मानने के लिए तैयार नहीं हुई.

पटना: शादी को यादगार बनाने के ल‍िए अक्सर ग्रैंड तरीका अपनाया जाता है. दुल्‍हन की भव्‍य एंट्री होती है और दूल्‍हा अपनी होने वाली पत्‍नी का स्टेज पर वेलकम करता है. हालांकि कभी-कभी शादियों में ऐसी घटना भी हो जाती है क‍ि विवाह के टूटने की नौबत आ जाती है. ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है.  रविवार (29 अक्टूबर) को पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक महिला ने शादी के 12 घंटे के भीतर अपने पति को 'तीन तलाक' दे दिया.

शादी समारोह के दौरान खाने को लेकर हुआ था विवाद

तलाक की जो वजह सामने आई है उसे जानकर आप चौंक जाएंगे. बताया जाता है कि शादी समारोह के दौरान खाने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया था. बारात के लोगों ने शादी के दौरान उन्हें परोसे जा रहे खाने को लेकर शिकायत की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. दूल्हे गुलाम नबी की दुल्हन के भाई के साथ कहासुनी हो गई जिसने कथित तौर पर गुलाम नबी को मारा. दोनों पक्षों के माता-पिता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी.

बिहार के नवादा के अंसार नगर का रहने वाला था दूल्हा

काफी समझाने के बाद भी दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया. इसके बाद महिला ने कथित तौर पर रविवार की सुबह उस व्यक्ति को 'तीन तलाक' दे दिया. दूल्हा नवादा के अंसार नगर का रहने वाला है और शादी फुलवारीशरीफ की इमाम कॉलोनी के एक सामुदायिक केंद्र में हुई थी.

गौरतलब है कि अगस्त 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक की प्रथा को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. इसके बाद, जुलाई 2019 में मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के अधिनियमन ने एक अगस्त 2019 से देश में तीन तलाक को अवैध बना दिया.

ये भी पढ़ें:  BPSC 67 Result: मुंगेर की दिव्या ने पहले ही प्रयास में बीपीएसी परीक्षा को कैसे कर लिया क्रैक? जानें सफलता के राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget