एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: BJP का पसमांदा मिलन: क्या 'वोट बैंक' की राजनीति ने मुसलमानों को तबाह किया? जानें सच्चाई!

संजय जायसवाल ने कहा कि जब एनडीए की सरकार आई तब पसमांदा आरक्षण दिया गया. उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा इनकी राजनीति में भी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी.

Pasmanda Milan Samaroh: बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज “पसमांदा मिलन समारोह” का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पसमांदा समाज के लोगों ने शिरकत की. इस सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कमरूजमा अंसारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे और अपनी बात रखी. पसमांदा मिलन समारोह में आए समाज के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा की यह विशेषता रही है कि यह सभी धर्म, समुदाय और वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करती है.

यह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे पर काम करती है. उन्होंने बिना किसी के नाम लिए विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यहां मुसलमानों के नाम पर राजनीति खूब हुई, लेकिन कभी भी पसमांदा मुसलमानों को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की गई.

उन्होंने कहा कि अगर पसमांदा का अर्थ की बात करें तो इसका अर्थ ही 'जो पीछे छूट गए' होता है, लेकिन किसी ने भी इनको आगे लाने की कोशिश नहीं की. इनके साथ बराबर भेदभाव किया गया. सबसे गौरतलब है कि इनका राजनीति में इस्तेमाल तो खूब किया गया लेकिन इनको राजनीति में हिस्सेदारी नहीं दी गई.

उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों का जीना मुश्किल कर रखा है. उन्होंने कहा कि इन लोगों के साथ इतना भेदभाव हुआ है कि इसका नुकसान उनकी कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ा है. भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब एनडीए की सरकार आई तब इन्हें आरक्षण दिया गया. उन्होंने पसमांदा समाज के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा इनकी राजनीति में भी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी.

इधर, भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों में आज पसमांदा मुसलमानों की संख्या 70 से 80 प्रतिशत है लेकिन ये पिछड़े हुए हैं. उन्होंने स्पष्टता के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों को तबाह कर दिया है. उनके ही एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया, लेकिन सही अर्थों में इस पर कभी चर्चा नहीं की गई. 

उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें बराबरी का हक नहीं मिलता, उन्हें नीचा समझा जाता है. यह सब पिछड़े हैं. इनके साथ इतना भेदभाव हुआ कि ये आगे बढ़ ही नहीं पाए. जब केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के साथ इनका भी विकास किया गया है. इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पसमांदा समाज के लोग पहुंचे और अपनी बातों को रखा. 

ये भी पढ़ें: CM Nitish Kumar: तेलंगाना में बिहार के मजदूरों की हुई मौत पर सीएम नीतीश ने जताई संवेदना, मुआवजे का किया ऐलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget