एक्सप्लोरर

Sunil Pandey: पशुपति पारस को लगा बड़ा झटका, पूर्व एमएलए सुनील पांडे BJP में हुए शामिल, बेटे को लड़ाएंगे चुनाव!

Bihar Politics: पूर्व एमएलए सुनील पांडेय और उनके बेटे पिछले कुछ दिनों से बीजेपी नेताओं से संपर्क में थे. माना जा रहा है कि तरारी से बीजेपी पांडेय के बेटे को अपना उम्मीदवार बना सकती है.

Sunil Pandey: राष्ट्रीय लोजपा के नेता और पूर्व एमएलए सुनील पांडे रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए. पूर्व एमएलए अपने पुत्र विशाल प्रशांत के साथ रविवार को बीजेपी में शामिल हुए. तरारी से सुनील पांडे के बेटे को बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है. पिछले कई दिनों से सुनील पांडे बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे.

दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत

दिलीप जायसवाल ने सुनील पांडे और उनके बेटे विशाल प्रशांत का बीजेपी में स्वागत किया. सुनील पांडे फिलहाल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में थे. पशुपति पारस की पार्टी छोड़कर उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली है. दिलीप जायसवाल ने तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुनील पांडे के पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए. सुनील पांडे ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद जय श्री राम कहा. उन्होंने कहा कि वह लगातार एनडीए के ही कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन आज अपनी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अगले चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाना और सरकार बनाना उनका मकसद होगा.

पशुपति पारस मांग रहे थे तरारी सीट

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुनील पांडे के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस तरारी उपचुनाव के लिए सीट की मांग रहे थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उपचुनाव में एक सीट देने की मांग की थी, लेकिन अब जब सुनील पांडे बीजेपी के पाले में आ गए हैं तो बड़ा झटका पशुपति पारस को लगा है. हालांकि आज सदस्यता ग्रहण करने के दौरान दिलीप जायसवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत समारोह में सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत भी बीजेपी में शामिल हुए. इस बात की चर्चा तेज है कि आगामी तरारी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी तरारी से सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाएगी. 

सुनील पांडे ने क्या कहा?

वहीं, बीजेपी का दामन थामने के बाद सुनील पांडे ने कहा कि वह पहले भी एनडीए में थे और अब उनके घर वापसी हुई है जो भी निर्देश शीर्ष नेतृत्व देगा उसका बतौर बीजेपी कार्यकर्ता वह पालन करेंगे. 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. पारस जी के पार्टी को हमने छोडा है. पहले भी हम एनडीए में रह चुके हैं. तरारी उपचुनाव पर बीजेपी जो निर्णय करेगी हमलोग पार्टी को मजबूत करेंगे. हम जिसके साथ रहे हैं करीबी रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Arrah News: आरा में बीजेपी MLA के आवास पर हुई फायरिंग, विधायक बोले- 'जिसने भी ये किया है उसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी के कबूलनामे पर पत्नी ने खड़े किए सवाल
EO मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी के कबूलनामे पर पत्नी ने खड़े किए सवाल
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget