एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हाजीपुर सीट को लेकर चाचा पशुपति पीछे हटने को तैयार नहीं, भतीजे चिराग को दिया कड़ा संदेश

Pashupati Paras on Chirag: हाजीपुर सीट को लेकर पशुपति पारस और चिराग पासवान आमने-समाने हैं. वहीं, एक बार फिर इस सीट को लेकर पशुपति पारस ने रविवार को बड़ा बयान दिया.

हाजीपुर: एनडीए (NDA) गठबंधन में हाजीपुर सीट को लेकर चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) और भतीजे चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बीच खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, रविवार को सांसद पशुपति पारस ने इस सीट को लेकर कहा कि हाजीपुर (Hajipur Seat) हमारा है और आगे भी रहेगा. दुनिया की कोई भी ताकत चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती है. किसकी औकात है जो हाजीपुर से चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ेगा? मैं 40 वर्षों से हाजीपुर का सेवा कर रहा हूं. दूसरा क्यों यहां से चुनाव लड़ेगा. हाजीपुर हमारा है और हमारा ही रहेगा.

कोई अन्य हाजीपुर सीट के लिए उम्मीदवार नहीं है- पशुपति पारस 

पशुपति पारस ने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि अपने राजनीतिक जीवन के दौरान मैं एनडीए के साथ रहूंगा और हाजीपुर के लोगों की सेवा करता रहूंगा. कोई अन्य हाजीपुर सीट के लिए उम्मीदवार नहीं है. बाकी सभी प्रतियोगी झूठे हैं. उन्हें (चिराग पासवान) वहां जाना चाहिए जहां (दिवंगत राम विलास पासवान) पासवान उन्हें लेकर गए थे और उन लोगों की सेवा करनी चाहिए.

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री 

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा. चिराग पासवान पर वो आग बबूला दिखे. इशारों इशारों में चिराग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खाने वाला को भूख है, लेकिन कोई खिलाने वाला रहेगा तब तो. बता दें कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र के राजापाकर इलाके में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. सम्मेलन से पहले सर्किट हाउस में रुके और मीडिया से उन्होंने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हाजीपुर सीट और चिराग पासवान को लेकर बयान दिया. वहीं, एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान हाजीपुर सीट पर पहले ही अपना दावा कर चुके हैं. मौजूदा समय में उनके चाचा पशुपति पारस इस संसदीय सीट से सांसद हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या एनडीए की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

ये भी पढ़ें: Darbhanga AIIMS पर सुशील मोदी ने महागठबंधन की राजनीति का किया खुलासा, CM से RJD को लेकर पूछे कई सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget