एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार और तेजस्वी में होने जा रही टूट? JDU के विधायक RJD के साथ जाएंगे, HAM का बड़ा बयान

Bihar News: पटना के गर्दनीबाग में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने अपने विधायकों के साथ धरना दिया. शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव को लेकर विरोध जताया.

पटनाहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष मांझी (Santosh Manjhi) ने सोमवार (3 जुलाई) को बड़ा बयान दिया है. संतोष मांझी ने एबीपी न्यूज़ (ABP News) से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के बाद बिहार में खेला होने वाला है. जेडीयू (JDU) के कई विधायक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ जाएंगे. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को यह पता है इसलिए अपने विधायकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी. पांच से 10 दिनों के अंदर तेजस्वी जेडीयू को तोड़ देंगे. 

संतोष मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हैं इसलिए चाह कर भी वह एनडीए में नहीं आ सकते हैं. शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव को तुरंत वापस लिया जाए. दूसरे राज्यों में तो बाहरी लोगों को नौकरी नहीं दी जाती, लेकिन बिहार सरकार दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को बिहार में शिक्षक बनने का मौका दे रही है. बिहारी शिक्षक अभ्यर्थियों का अधिकार छीना जा रहा है.

बिहार का अपमान कर रहे हैं शिक्षा मंत्री: संतोष मांझी

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर भी संतोष मांझी ने हमला बोला. संतोषा मांझी ने कह कि शिक्षा मंत्री कहते हैं कि बिहार में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान के कॉम्पीटेंट अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं. सीट खाली रह जाती थी, जिसके बाद सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. बिहार का अपमान कर रहे हैं. 20 लाख रोजगार देने का वादा महागठबंधन सरकार ने पूरा नहीं किया.

विधायकों के साथ गर्दनीबाग में धरना पर बैठे संतोष मांझी

शिक्षक भर्ती नियमों में बदलाव के बाद लगातार विरोध हो रहा है. सोमवार को गर्दनीबाग में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी अपने विधायकों के साथ धरना पर बैठ गए. शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव के विरोध में उन्होंने यह धरना दिया. बता दें कि मांझी की पार्टी महागठबंधन से एनडीए में आई है. संतोष मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद अब उन्होंने सरकार के खिलाफ धरना दिया है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra NCP Crisis: ...तो एनसीपी में इस कारण हुआ विद्रोह? सुशील मोदी ने बताई वजह, CM नीतीश के लिए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: 'जनता वर्तमान सरकार से नाखुश, तो…', प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव का पहला रिएक्शन
'जनता वर्तमान सरकार से नाखुश, तो…', प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव का पहला रिएक्शन
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
Embed widget