एक्सप्लोरर

'एक बहरूपिया ने...', लाठीचार्ज से भड़के पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को लेकर क्या कह दिया?

BPSC Student Protest: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. यहां अफसरशाही और गुंडाराज हो गया है. पढ़िए पप्पू यादव ने और क्या कुछ कहा है.

BPSC Student Protest: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रदद् करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर रविवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस लाठीचार्ज की घटना को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. दरअसल प्रशांत किशोर के आह्रान पर ही छात्र गांधी मैदान पहुंचे थे. यहां 'छात्र संसद' में पहुंचे अभ्यर्थी जब गांधी मैदान से निकल सड़क पर आ गए तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल भी हो गए. घायलों से पप्पू यादव ने मुलाकात की.

'ऐसे घटिया आदमी को तो हम लोग...'

पीएमसीएच में घायल छात्रों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि मैंने छात्रों को गांधी मैदान जाने से मना किया था, फिर भी वे चले गए. पप्पू यादव ने अभ्यर्थियों को कहा कि राजनीति करोगे तो क्या होगा लंबी लड़ाई लड़ो. लड़ाई को लंबा लड़ने से ही जीता जाता है. आज जो हुआ यह लड़ाई को छोटा करना था. प्रशांत किशोर का बगैर नाम लेते हुए कहा कि 13 दिन के बाद आकर हमदर्दी दिखाई, ऐसे घटिया आदमी को तो हम लोग... ऐसा कहते हुए वे चुप हो गए.

'आप लोगों ने उसको हीरो बना दिया हैं'

पप्पू यादव ने आगे कहा, "वो (प्रशांत किशोर) सिर्फ राजनीति करता है. वह कोई स्टूडेंट है? क्यों बैठा हुआ था? कभी इसे बुला लो, कभी उसे बुला लो, कहीं वह बड़ा ना हो जाए कहीं हम छोटे ना हो जाएं, यह कैसी राजनीति हो रही है?" मीडियाकर्मियों ने जब प्रशांत किशोर का नाम लेते हुए पप्पू यादव से सवाल किया तो वे भड़क गए, उन्होंने कहा कि क्यों बार-बार नाम लेते हैं? आप लोगों ने उसको हीरो बना दिया है.

'बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं'

प्रशांत किशोर पर आंदोलन को खत्म करने का आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ये कुंभकरण हैं जिन्होंने चार बजे जाकर आंदोलन को खत्म करने का काम किया. उन्होंने सरकार और प्रशासन से मिलकर यह काम किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए निर्दलीय सांसद ने कहा कि सीएम तो पहले आइसोलेट हो गए हैं. बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. मुख्यमंत्री तो बिहार में है नहीं, यहां अफसरशाही और गुंडाराज हो गया है. जिस तरीके से एक बहरूपिया (प्रशांत किशोर) ने इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की है उसे कभी माफी नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: BPSC Aspirants Protest: पप्पू यादव ने घायल BPSC अभ्यर्थियों से PMCH में की मुलाकात, कहा- ‘बच्चों के लिए मर...’

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget