एक्सप्लोरर

Rupauli By-election 2024: रुपौली उपचुनाव में बीमा भारती की होगी जीत? पप्पू यादव ने इशारों में साफ की तस्वीर

Pappu Yadav: रुपौली उपचुनाव को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस उपचुनाव में लोगों के रुझान को लेकर बड़ा बयान दिया.

Rupauli By-election 2024: आरजेडी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने की वजह से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने विधायिका से इस्तीफा दे दी थीं. रुपौली विधानसभा सीट पर आज (10 जुलाई) उपचुनाव हो रहा है. इस उपचुनाव में आरजेडी के टिकट से बीमा भारती और जेडीयू के टिकट से कलाधर प्रसाद मंडल चुनावी  मैदान में हैं. वहीं, इस चुनावी लड़ाई पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि निश्चित रूप से आम लोगों, अल्पसंख्यक लोगों का झुकाव महागठबंधन की ओर है.

'जनता की रुचि है इसमें कम'

पप्पू यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि उपचुनाव जो होता है वो सरकार का चुनाव होता है, इसमें जनता की रुचि कम है. 20 साल की सरकार की लापरवाही के कारण अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक लोग पीड़ा में हैं. वे 20 साल से उन्हें वोट दे रहे हैं, फिर भी विकास नहीं हुआ. लोग त्रस्त हैं और नया रास्ता अपना रहे हैं. मैंने रुपौली को नंबर वन बनाने का संकल्प लिया है.

लोकसभा चुनाव दौरान सुर्खियों में रहीं बीमा भारती

बता दें कि बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर बुधवार को प्रशासनिक कड़ी निगरानी में उपचुनाव हो रहा है. इस उप चुनाव में तीन लाख से अधिक मतदाता 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतों की गिनती शनिवार को होगी. 

वहीं, रुपौली सीट लोकसभा चुनाव के दौरान से ही काफी चर्चा में है. रुपौली सीट से विधायक बीमा भारती ने जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं. बीमा भारती पूर्णिया लोकसभा सीट से ताल ठोक कर सुर्खियों में आ गईं थीं. पूर्णिया लोकसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा, निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव और आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती के बीच टक्कर थी. हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के हाथों बीमा भारती को पराजय का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढे़ं: Rupauli Assembly By-Election: 'रुपौली की जनता माफ नहीं करेगी, प्रशासन कर रहा...', नीतीश कुमार पर भड़कीं बीमा भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget