एक्सप्लोरर

सोनू से मिलकर पप्पू यादव ने सुशील मोदी पर बोला हमला, कहा- जो बॉडीगार्ड को मरता छोड़ गया वो क्या करेगा मदद

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी मंगलवार को सोनू से मिलने नीमाकोल पहुंचे थे. उन्होंने हर माह तीन हजार रुपये देने को कहा है, पर इसी को लेकर पप्पू यादव ने सुमो पर तंज कसा है.

नालंदा: अपने बेबाक अंदाज के लिए पूरे बिहार में चर्चित हो चुके सोनू से मिलने वालों का तांता लगा है. इसी कड़ी में बुधवार को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव सोनू से मिलने हरनौत के नीमाकोल गांव पहुंचे. उन्होंने सोनू को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. साथ ही ताउम्र मदद का भरोसा भी दिया. इस दौरान जाप सुप्रीमो बीजेपी नेता सुशील मोदी पर जमकर बरसे. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में फ्री, कॉमन और कंपलसरी एजुकेशन लागू करने और शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की.

पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार से सोनू की मुलाकात पर हाय तौबा मचा है, लेकिन बगल के पासवान टोला या बिहार के दूसरे बच्चों की बात कोई क्यों नहीं कर रहा है. पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद आज इतने दिन में इस गांव के स्कूल का कायाकल्प हो जाना चाहिए था, लेकिन आज भी वह वैसा ही है. ऐसे में कैसे बिहार में शिक्षा की बात हो सकती है? यह नालंदा ज्ञान की धरती है. नीतीश कुमार चार बार मुख्यमंत्री रहे. फिर भी नालंदा विश्वविद्यालय अभी तक शुरू क्यों नहीं हो सका? 1987 में नवोदय विद्यालय बना, लेकिन उसके बाद आज तक दूसरा स्कूल क्यों नहीं बना. कस्तूरबा व अन्य स्कूलों के लिए जमीन देने से किसने मना किया है?

अपने शासन काल में एक स्कूल तक नहीं बनवा सके सुमो

जाप नेता ने कहा कि सुशील मोदी को शर्म आनी चाहिए. बीते 40 साल के शासन में एक लंबा समय उन्होंने भी गुजारा है, लेकिन एक स्कूल तक नहीं बनवा सके. जो आदमी बाढ़ में अपने बॉडीगार्ड को मरने के लिए छोड़कर भाग सकता है, वो क्या किसी की मदद करेगा. उन्होंने कहा कि हम सोनू की मदद आजीवन करेंगे, लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि सुशील मोदी एक सोनू को दो हजार रुपये देने आ गए, ऐसे कई सोनू बिहार में है, उनका क्या होगा? सोनू तो किसी को पढ़ाकर भी चार हजार रुपये सुशील मोदी को दे देगा. सुशील मोदी की यही औकात है कि वह सोनू को दो हजार देंगे.

ये भी पढ़ें- 7वें चरण की शिक्षक बहाली के लिए अब भूख हड़ताल करेंगे अभ्यर्थी, 11वें दिन झुग्गियों में बच्चों को पढ़ाया

सोनू के स्कूल की भी मदद करेंगे पप्पू यादव

इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि जिस देश में मंगल और चांद पर जाने के बजाए जमीन के नीचे शिव और परशुराम ढूंढे जा रहे हैं, ताजमहल के नीचे हिंदू-मुसलमान हो रहा है, वहां की शिक्षा व्यवस्था कैसे दुरुस्त हो सकती है? उन्होंने कहा कि हमने अपने युवा अध्यक्ष राजू दानवीर से कहा है कि पार्टी इस स्कूल को सारी जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाएं.

सोनू की जीवटता ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की खोल दी पोल

वहीं, राजू दानवीर ने कहा कि सोनू की जीवटता ने आज बिहार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. कुछ लोग दो हजार रुपये का खैरात लेकर आए थे, लेकिन पप्पू यादव के निर्देश पर हमने उन्हें गोद लिया है और आजीवन उनकी पढ़ाई का खर्च उठाएंगे. सोनू की पढाई चंद पैसों की राजनीति से नहीं, सेवा भाव से की गई मदद है. दानवीर ने कहा कि बिहार में अगर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना है तो शिक्षा से माफिया और भ्रष्टाचार को दूर करना होगा.

ये भी पढ़ें- लालू यादव के बड़े लाल खोलेंगे 'लालू पाठशाला', नालंदा के सोनू से बातचीत के बाद बोले तेज प्रताप यादव, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget