एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पप्पू यादव पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे, कार्यकर्ता सम्मेलन में किया बड़ा एलान

Pappu Yadav Statement: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं. वहीं, अब पप्पू यादव इसकी तैयारी भी करते नजर आ रहे हैं.

पूर्णिया: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने तैयारी तेज कर दी है. गुरुवार को पूर्णिया के कला भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने लोगों को संबोधित किया. पप्पू यादव ने कहा कि आप अगले 5 महीने मुझे दीजिए और उसके बाद 5 साल तक मुझसे सेवा लीजिए. कहा कि पप्पू यादव पूर्णिया का बेटा है. जिस दिन हम सांसद बनकर संसद भवन जाएंगे तो हमारी लड़ाई पूर्णिया को उप राजधानी बनाने की होगी. हम सड़क, नाले से लेकर मक्का, मखाना उद्योग लगाने की लड़ाई लड़ेंगे. हम सीमांचल के साथ पूरे बिहार के विकास के लिए लड़ेंगे. आपका बेटा 13 करोड़ जनता का आंसू पोछने का काम करेगा. हमें 2024 में मौका दीजिए हम आपको एक बेहतर 2025 देंगे.

अस्पतालों में जांच के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा- 'जाप'

पप्पू यादव ने कहा कि कोसी और सीमांचल के विकास के लिए उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी. पूर्णिया को उप राजधानी बनाना उनके एजेंडे में शामिल है. साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण और शहर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना समेत पूर्णिया में रेल सेवा को बेहतर करना पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल है. उनकी सरकार आई तो सहरसा में एम्स और पूर्णिया में एयरपोर्ट का सपना ज्यादा दिन का नहीं रहेगा. लोग पटना-पूर्णिया-सहरसा होते हुए दिल्ली तक का सफर रेलवे से कर पाएंगे.उनकी पार्टी सत्ता में आई तो पूर्णिया के लोगों को अस्पतालों में जांच के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जैसे जांच यहां के लोगों और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त होगी. पूर्णिया बिजली में आत्मनिर्भर होगा. उसे किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

'सगे भाई और बेटे का फर्ज निभाया है'

'जाप' प्रमुख ने कहा कि किसी कारण से पिछले बार हम आपके साथ नहीं रह सके, लेकिन अब कार्यकर्ताओं और जनता के आह्वान पर पूर्णिया लोकसभा से फिर चुनाव लड़ने का मन बनाया है, जिसमें आप लोगों का साथ और आशीर्वाद भी चाहिए. यहां कोई भी आए और कितनी भी बाते करें, पप्पू पूर्णिया का बेटा था और रहेगा. पप्पू यादव ने सगे भाई और बेटे का फर्ज निभाया है. उन्होंने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी तो हर परिवार को नौकरी नहीं दे पाऊंगा तो 50 लाख रोजगार की गारंटी दूंगा. ऐसा यदि मैं नहीं कर पाया तो आजीवन राजनीति ही नहीं बल्कि बिहार भी छोड़ दूंगा.

पूर्णिया मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि- पप्पू यादव

यादव ने कहा कि सीमांचल के लोगों को सभी पार्टियों ने छलने का काम किया है. यहां न तो कोई उद्योग है न ही शिक्षा. इसलिए बेरोजगारी और गरीबी है. उनकी पार्टी यहां के लोगों के लिए अपना सर्वस्व देगी. जीना यहां मरना यहां तेरे सीवा जाना कहां. पूर्णिया जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है. पूर्णिया को वह किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. सीमांचल और कोसी में उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी. सभी पार्टी जोर लगा लें. गठबंधन बना लें, लेकिन बिना गठबंधन के जो आपकी सेवा के लिए अकेला खड़ा है वह आपका अपना बेटा पप्पू है.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Survey Report: जातीय गणना की रिपोर्ट पर अब JDU सांसद ने उठाया सवाल, राजधानी पटना में बुला ली बड़ी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget