एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat by Election: बिहार में 3522 सीटों पर होगा पंचायत उप चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Panchayat by Election 2023: 2021 में हुए पंचायत चुनाव के बाद कई सीट किसी कारण खाली हो गए है. इन सीटों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है.

पटना: बिहार में पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने अधिसूचना जारी कर दी है. पूरे बिहार में 3522 सीटों के लिए उप चुनाव (Bihar Panchayat by Election)होना है, इसके लिए  आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी जगह पर तारीख निर्धारित कर दिया है. कई पंचायतों में जिला पार्षद, मुखिया, वार्ड पार्षद, पंच-सरपंच और पंचायत समिति सदस्य में कई लोगों की हत्या हो गई है तो किसी कारण कई सदस्यों की सदस्यता रद्द हो गई है. इससे कुल 3522 सीट रिक्त हो गई है. यह चुनाव 2021 के सितंबर महीने में हुआ था लेकिन रिक्त होने के बाद सभी जगह पर अब उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है.

इतने पदों पर होना है चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी  रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें आयोग ने पूरे बिहार में जिला परिषद सदस्य के लिए सात सीट, मुखिया के पद के लिए 50 सीट, ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 55 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 44 सीट, ग्राम पंचायत वार्ड पार्षद सदस्य के लिए 556 और ग्राम पंच के लिए  2820 सीट 2021 की चुनाव के बाद से रिक्त है. इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी सीटों पर चुनाव कराने के लिए 25 मई 2023 का दिन निर्धारित किया है.

पांच मई को होगा मतदान

आयोग ने सभी सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते हुए प्रपत्र 5 के लिए दो मई का समय निर्धारित किया है, जबकि नामांकन के लिए तीन मई से नौ मई तक दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. नामांकन की समीक्षा 10 मई से 12 मई तक होगी. प्रत्याशियों की नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि 15 मई  रखी गई है. मतदान की तिथि 25 मई 2023 को रखी गई है. वहीं, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 27 मई को मतगणना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 5 दिसंबर 1994: दलित समुदाय से आने वाले जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में हत्या, इस घटना से पहले क्या-क्या हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget