एक्सप्लोरर

चुनावी रंजिश में पैक्स अध्यक्ष के रिश्तेदार की हत्या, दिनदहाड़े NH पर अपराधियों ने मारी गोली

मृतक के भाई राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने बंदूक सिर में सटा कर गोली मारी है. बाइक बिल्कुल धीमी थी. दो बाइक पर चार की संख्या में आए अपराधियों ने चुनावी विवाद में घटना को अंजाम दिया है.

वैशाली: बिहार में चुनावी रंजिश में हत्या और मारपीट का सिलसिला जारी है. ताजा मामला वैशाली जिले के इमादपुर का है, जहां गुरुवार को अपराधियों ने एनएच पर दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. चुनाव में हार से बौखलाए विरोधी पक्ष के लोगों ने पैक्स अध्यक्ष के जेठ की हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर हत्या कर दी है.

तीन दिन पहले घोषित हुए थे नतीजे

बता दें कि तीन दिन पहले भगवानपुर इमादपुर में पैक्स चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे. चुनाव में मृतक गोपल सिंह ने अपने छोटे भाई की पत्नी रीना देवी को मैदान में उतारा था. रीना चुनाव तो जीत गई, लेकिन चुनावी नतीजे ने खुनी रंजिश की पटकथा लिख दी.

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह किसी काम से गोपाल अपने छोटे भाई राजीव के साथ महुआ से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चुनावी हार से नाराज विरोधियों ने एनएच पर उन दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनका भाई घायल हो गया.

सिर में सटा कर मारी गोली

इधर, घटना की सूचना पाकर आस पास के थानों की टीम के साथ पुलिस के वरीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में मृतक के भाई राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने बंदूक सिर में सटा कर गोली मारी है. बाइक बिल्कुल धीमी थी. दो बाइक पर चार की संख्या में आए अपराधियों ने चुनावी विवाद में घटना को अंजाम दिया है.

इधर, मौके पर पहुंचे हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. परिजन चुनावी रंजिश में हत्या की बात कह रहे हैं. जांच जारी है, जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें - आज से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, तारकिशोर प्रसाद पेश करेंगे अपना पहला बजट लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल, इस आधार पर वकील ने कोर्ट से की है जमानत की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget