एक्सप्लोरर

चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर 'लेटर अटैक', पत्र लिख कर इस काम का ठहराया जिम्मेदार

एनडीए में होने के बावजूद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश को टारगेट कर रहे हैं. इस बार उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर सीएम नीतीश को पत्र लिखा है और मामले में संज्ञान लेने की बात कही है.

पटना: कुछ दिनों पहले शेखपुरा संसदीय क्षेत्र से एक वार्ड पार्षद के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और शेखपुरा सांसद चिराग पासवान को एके-47 से उड़ाने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड पार्षद को गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले को लेकर चिराग पासवान ने एक बार फिर सूबे के मुखिया सीएम नीतीश कुमार को घेरा है.

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को सीएम नीतीश को पत्र ईमेल कर वार्ड पार्षद संजय यादव का राशन कार्ड न बनने और राशन न मिलने के बारे में अवगत करवाया. चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को बताया कि राशन कार्ड बनाना या केन्द्र की ओर से प्राप्त राशन को लाथार्थियों तक पहुंचाना पूरी तरह से राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.

चिराग पासवान ने लिखा कि "वायरल वीडियो के माध्यम से उन्हें ऐसा लगता है कि संभवतः लाभर्थियों तक केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में राज्य की ओर से कुछ न कुछ कमी रह गई है, जिस कारण लाभर्थियों में असंतोष और आक्रोश इस हद तक बढ़ गया है कि वे जान से मारने तक की धमकी तक दे रहे हैं और अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं."

बता दें कि इस मामले में पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. जबकि चिराग ने इस विषय को गंभीर देखते हुए सीएम नीतीश से राशन वितरण और कार्ड बनाने में हो रही समस्या की जांच करवाने की मांग की है. ताकि संजय यादव जैसे अनेक लाभार्थी जो अभी तक राज्य में केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ न मिलने के कारण काफी परेशान हैं, उनकी परेशानी दूर हो पाए. साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे.

मालूम हो कि पिछले दिनों एलजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के वर्तमान खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को एके-47 से उड़ाने की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में रामविलास पासवान के साथ-साथ जमुई सांसद और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. साथ ही वीडियो में दोनों को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई थी.

वायरल वीडियो में गाली देने और एके-47 से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 के पार्षद संजय यादव के रूप में की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि संजय ने राशन कार्ड नहीं मिलने से खफा होकर शराब के नशे में यह बातें कही थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget