एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सीतामढ़ी में वृद्ध ने की पत्नी की हत्या, शव के साथ कमरे में घंटों खुद को रखा बंद

कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव की घटना है. वृद्ध ने कहा कि बुधवार की सुबह बेटों से जुड़ी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई. इसी पर बात बढ़ती गई और उसने पत्नी पर हमला कर दिया.

सीतामढ़ीः कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया में एक वृद्ध ने बुधवार की सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने दरवाजे की किल्ली से पत्नी के सिर पर कई बार प्रहार किया जिसकी वजह से मांस तक बाहर आ गया. हत्या करने के बाद पति जयनारायण साह फरार नहीं हुआ बल्कि शव के साथ खुद को कमरे में कैद कर लिया. दोपहर में वह थाने में आत्मसमर्पण करने के लिए जा ही रहा था कि रास्ते में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, वृद्ध जयनारायण साह की दो शादी हुई थी. पहली शादी सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता गांव की रहने वाली जगतारण देवी से हुई थी. उससे कोई संतान नहीं था. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद जयनारायण साह ने करीब 35 साल पहले आशा देवी से शादी की थी. दूसरी शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए, दो बेटा और एक बेटी. तीनों की शादी हो चुकी है.

हत्या करने के बाद पति ने जताया अफसोस

पुलिस की गिरफ्त में आए जयनारायण साह ने बताया कि उसके दोनों पुत्र बाहर कमाते हैं. दोनों से उनका कोई संपर्क नहीं है. बेटे उनकी कोई खोज-खबर नहीं ली जाती है. पत्नी के साथ वह काफी घुल-मिलकर रहता था. बुधवार को न जाने क्या हो गया था कि उसने पत्नी के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. उसे पत्नी की हत्या करने का अफसोस भी है.

वृद्ध ने कहा कि बुधवार की सुबह बेटों से जुड़ी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई. इसी दौरान पत्नी ने उसपर पीढ़ा चला दिया, हालांकि उसे लगा नहीं. इससे अचानक उसका गुस्सा बढ़ गया और उसने भी दरवाजे की किल्ली से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर प्रहार करने से महिला की मौत होने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें- 

मंत्री संतोष कुमार ने PM मोदी से की मुलाकात, निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत कई मुद्दों पर की बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget