एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव के फाइनल नतीजों के लिए अभी करना होगा इंतजार, चुनाव आयोग ने कही ये बात

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि काउंटिंग के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन किया गया है. 14 की जगह सात टेबल ही काउंटिंग हॉल में हैं. औसतन 35 राउंड वोटों की गिनती होगी. देर रात तक नतीजे आ सकते हैं.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहे लोगों को अभी काफी इंतजार करना होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक कोरोना संकट की वजह से वोटों की गिनती देर रात तक चलेगी. कोरोना की वजह से गिनती के नियमों में बदलाव किया गया है.

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि काउंटिंग के दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन किया गया है. 14 की जगह सात टेबल ही काउंटिंग हॉल में हैं. औसतन 35 राउंड वोटों की गिनती होगी. देर रात तक नतीजे आ सकते हैं.

तेजी से बदल रहे हैं नतीजें

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से 11 सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी ने 5, आरजेडी और जेडीयू ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस और वीआईपी एक-एक सीट पर जीती है. इस समय रुझानों में एनडीए 121 सीटों पर आगे है. महागठबंधन 111 सीटों पर आगे है. ध्यान रहे कि बिहार में रुझानों में आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं. शाम करीब छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आरजेडी अब बीजेपी से आगे निकल गई है. बीजेपी 72 सीटों पर आगे है और आरजेडी 73 सीटों पर आगे है.

एआईएमआईएम पांच, बीएसपी 1 और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे है. एलजेपी किसी भी सीट पर रुझान में आगे नहीं है. एलजेपी ने चुनाव में जदयू के उम्मीदवार के मुकाबले अपना उम्मीदवार खड़ा किया था.

भारत निर्वाचन आयोग की वेवसाइट के अनुसार, मतगणना के रूझानों में बीजेपी 67 सीटों पर आगे और 5 पर जीत दर्ज की है. जबकि उसकी सहयोगी जदयू 40 सीटों पर आगे चल रही है और दो सीट पर जीत मिली है. मतगणना में हम पार्टी तीन सीट और वीआईपी पार्टी चार सीटों पर बढ़त बनाये हुए है और एक पर जीत दर्ज की है.

बीजेपी और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं. बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना लम्बा खींच सकता है. वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget