एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से मची खलबली! PM मोदी से होगी मुलाकात, सीट शेयरिंग पर अटका मामला?

Nitish Kumar Delhi Tour: 2 दिन पहले बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के साथ दिल्ली में बैठक की थी. अब सीएम नीतीश भी जा रहे हैं.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बीजेपी के साथ एनडीए में शामिल हो गए हैं. अब एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या नीतीश कुमार को एनडीए में 17 सीटें मिल जाएंगी? क्योंकि जेडीयू इंडिया गठबंधन में 17 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन बात नहीं बन रही थी. इस बीच नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया, लेकिन एनडीए में भी सब कुछ ठीक नहीं है. नीतीश कुमार आज (7 फरवरी) दिल्ली जाने वाले हैं, इससे पहले ही खलबली मच गई है.

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे. 2 दिन पहले बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के साथ दिल्ली में बैठक की थी. ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या 2024 के चुनाव में सीटों को लेकर यहां भी पेंच फंस गया है?

2019 में 17-17 सीटों पर लड़ी थी बीजेपी-जेडीयू

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू-बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी एक साथ चुनाव लड़ी थी. 17 सीट बीजेपी और 17 सीटों पर जेडीयू ने उम्मीदवार उतारे थे. लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इसमें जेडीयू को एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा था जबकि बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव जीत गई थी. लोजपा की भी 6 सीट पर जीत हुई थी.

अब 2024 के चुनाव में समीकरण बदलते दिख रहे हैं क्योंकि इस बार एनडीए में जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हैं. इस बार लोक जनशक्ति पार्टी भी दो भागों में बटी हुई है. पशुपति पारस और चिराग पासवान अलग-अलग हैं. ऐसे में 2019 की तरह 17 सीटों पर बीजेपी और 17 सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ती है तो 6 सीटों में बंटवारा कैसे होगा? चिराग, पशुपति पारस, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को कितने दिए जाएंगे? क्या चिराग पासवान जो पहले से 6 सीटों की मांग कर चुके हैं वह मान जाएंगे?

ऐसे कई सवाल हैं और कयास लगाया जा रहा है कि अभी एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में जेडीयू को कम सीट देने के लिए संघ ने भी हस्तक्षेप किया है. संघ ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में जेडीयू को 11 से 12 सीट दी जा सकती है. वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान भी झुकने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में अगर 6 सीट चिराग पासवान को मिल जाती है तो बाकी लोग क्या करेंगे? अगला समीकरण क्या होगा?

यह भी पढ़ें- RJD एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द, CM नीतीश और लालू के खिलाफ की थी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात
पवन सिंह और तेजस्वी रोड-शो में आमने-सामने, इशारों में हुई बात

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget