एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार इस्तीफा दें, सत्ता के लालच में राज्य को CM ने बनाया जंगलराज', बेगूसराय गोलीकांड पर भड़की BJP

BJP Reaction on Begusarai Psycho Shooters: बेगूसराय में बाइक सवार दो युवकों ने 10 से 11 लोगों को गोली मारी है. इसको लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरा है.

पटना: बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में बीते मंगलवार की शाम बाइक सवार दो साइको शूटर्स ने अलग-अलग जगहों पर 10 से 11 लोगों को गोली मार दी थी. एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं बाकी का इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर बीजेपी (BJP) आक्रामक है. पार्टी के नेताओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से इस्तीफे की मांग कर दी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh), नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha), अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) समेत कई नेताओं ने सरकार पर हमला बोला है.

विजय कुमार सिन्हा ने घटना को लेकर ट्वीट कर कहा कि बेगूसराय में हुए गोलीकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को गृह विभाग से इस्तीफा देना चाहिए. उनके समर्थक बताते हैं कि एक ट्रेन दुर्घटना के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेकर रेल मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. आज भी नैतिकता का वही मानदंड लोगों के सामने रखने का वक्त है. मुख्यमंत्री 17 सालों से गृह विभाग की कमान संभाल रहे हैं और प्रशासनिक सूझबूझ और क्षमता को दरकिनार कर अपने चहेते को ही महत्वपूर्ण पदों पर बैठाते हैं. बेगूसराय का दुर्भाग्यपूर्ण गोलीकांड केवल पुलिस महानिदेशक के अहम पद पर एक गैरजिम्मेदार-लापरवाह अधिकारी को बैठाने से हुआ है.

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi Statement: हाजीपुर में गैंगरेप के सवाल पर बोले मांझी, 12 करोड़ की जनसंख्या है, होता रहता है

जनता को जवाब चाहिए: अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इस घटना को लेकर कहा कि राज्य में लोग खासकर महिलाएं डरी हुई हैं. सत्ता के लालच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज में बदल दिया है, जनता को जवाब चाहिए. बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.

'बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे. जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है. 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं, बेखौफ गोलियां चलाते हैं, भय नाम की चीज खत्म हो गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar VTR: बाघ के हमले से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने हरनाटांड़ वन क्षेत्र का किया घेराव, दहशत में ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget