एक्सप्लोरर

'किसी गली के लफंगों जैसा है बयान', अश्विनी कुमार चौबे ने की CM नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग

Ashwini Kumar Choubey Reaction: अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार का बहुत ही शर्मनाक और दर्दनाक बयान है. अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनको बर्खास्त करने की बात होनी चाहिए.

पटना: जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बयान पर बवाल शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने इस्तीफा देने या बर्खास्त करने की मांग कर दी है. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि एक दोहा है, "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है." इस तरह के बयान से यह साफ हो चुका है कि नीतीश कुमार का विवेक शून्य हो गया है.

मंगलवार की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बयान पोस्ट करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने लिखा- "नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को तार-तार किया है. इनका बयान किसी गली के लफंगों जैसा है एवं महिला विरोधी है, विधानसभा में ऐसा वक्तव्य देना बहुत शर्मनाक है. ऐसा लगता है वह मानसिक रूप से बीमार हैं. उन्हें इस्तीफा देकर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए."

'अश्लील भाषा बोलकर महिलाओं का अपमान किया'

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार का बहुत ही शर्मनाक और दर्दनाक बयान है. देश के किसी भी सदन में किसी सदस्य ने इस तरह की भद्दी और गंदी टिप्पणी नहीं की होगी जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के वीडियो को हमने भी देखा है. उन्होंने अश्लील भाषा बोलकर देश की महिलाओं और पूरी मातृशक्ति को अपमान किया है. जो बात उन्होंने कही है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं पूरी तरह निंदनीय है. इनको अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. अगर वो इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनको बर्खास्त करने की बात होनी चाहिए.

'मुख्यमंत्री की कुर्सी की भी मर्यादा नहीं रखी'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के लायक नहीं रह गए हैं. उनकी नीति पूरी तरह खत्म हो चुकी है. वह अनैतिक बात करने लगे हैं. ऐसे मुख्यमंत्री जो असंवैधानिक और अश्लील हरकत करते हैं उन्हें किसी भी हालत में राजनीति में रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी की भी मर्यादा नहीं रखी जो पूरी तरह अशोभनीय है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'विधानसभा, विधान परिषद में सेक्स विद्यालय…', नीतीश कुमार के बयान पर फूट-फूट कर रोईं BJP MLC निवेदिता सिंह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका: कर्मा-धर्मा पर्व में मातम, 3 सहेलियों की डूबने से मौत
बांका: कर्मा-धर्मा पर्व में मातम, 3 सहेलियों की डूबने से मौत
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- 'जो रेप करेगा उसका मर्डर होगा'
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- 'जो रेप करेगा उसका मर्डर होगा'
CM सम्राट चौधरी बोले, 'अपराधी की जाति नहीं होती, पुलिस को चैलेंज किया तो...'
CM सम्राट बोले- अपराधी की जाति नहीं होती, पुलिस को चैलेंज किया तो मिलेगा जवाब
जमुई के मुख्य आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस? नंदन यादव का अवैध बालू-शराब तक का धंधा
जमुई के मुख्य आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस? नंदन यादव का अवैध बालू-शराब तक का धंधा

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget