एक्सप्लोरर

Special Status For Bihar: CM नीतीश का 'मास्टरस्ट्रोक', एक ही निशाने में केंद्र और विपक्ष दोनों को साधा, जानें पूरा मामला

नीतीश कुमार ने कहा, " बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है, अगर इसको विकसित नहीं करिएगा तो इंडिया कैसे ट्रांसफॉर्म होगा. विशेष राज्य के दर्जे की मांग किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि राज्य के हित में है."

पटना: नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को रिपोर्ट का जिक्र करते हुए साफ तौर पर कहा कि अगर राज्य पिछड़ा है, तो उसके उत्थान के लिए कम करें. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें. आप देश को तभी ट्रांसफार्म कर पाएंगे, जब आप पिछड़े राज्यों को ट्रांसफार्म करेंगे. दरअसल, जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे की मांग से संबंधित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट आई है. नीति आयोग का मतलब है नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया. आप पिछड़े राज्यों को ट्रांसफॉर्म किए बिना भारत को कैसे ट्रांसफार्म कर सकते हैं. जो राज्य पिछड़ा दिख रहा है, उसके उत्थान के लिए आपको काम करना होगा.

2005 के दौर की दिलाई याद

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में हमने कई बातों का जिक्र किया है. सरकार की तरफ से नीति आयोग को पत्र लिखा गया है, किसी मंत्री की तरफ से नहीं, मंत्री का विभाग है, इसलिए उन्होंने पत्र लिखा है. नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आकलन कर पत्र लिखा गया है. बिहार के बारे में एक-एक चीजों का जिक्र किया गया है. साल 2005 में बिहार की क्या स्थिति थी. जब से हम लोगों को काम करने का मौका मिला है, बिहार के विकास के लिए हम लोग लगातार काम करते आ रहे हैं. विकास के कई काम किए गए हैं. 

Video Viral: औरंगाबाद में एक मुखिया प्रत्याशी ने हार के बाद वोट नहीं देने पर वोटर को पीटा, करवाई उठक-बैठक, चटवाया थूक

उन्होंने कहा " फिर भी हम लोग अगर सबसे पीछे हैं और विकास करना है तो हमें विशेष राज्य का दर्जा दें. विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोग बहुत पहले से करते रहे हैं. इसके लिए हम लोगों ने सर्वेक्षण कराकर एक-एक रिपोर्ट भी दिया. हम लोग सबसे पीछे हैं तो विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. विशेष राज्य का दर्जा मिलने से सबसे बड़ा फायदा होगा कि केंद्र की जो योजनाएं चलती हैं, इसमें हमारा शेयर 90:10 हो जाएगा. अभी 60:40 या 50:50 है. इससे राज्य का कुछ और पैसा बचेगा. उस पैसे से राज्य का विकास होगा और तब विकास दर और तेजी से बढ़ेगा और राज्य विकसित हो जाएगा."

मांग किसी के खिलाफ नहीं

नीतीश कुमार ने कहा, " अगर किसी ने कुछ बोला है तो उन्हें पूरी जानकारी नहीं होगी. बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है, अगर इसको विकसित नहीं करिएगा तो इंडिया कैसे ट्रांसफॉर्म होगा. क्या इंडिया के विकसित राज्यों का ट्रांसफॉर्मिंग होना है कि पिछड़े राज्यों भी होना का है. विशेष राज्य के दर्जे की मांग किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि राज्य के हित में है. राज्य के पिछड़ेपन को खत्म करने की बात है."

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में हर राज्य अपनी बातों को रखता है. हमलोगों ने भी अपनी बातों को रखा है. रिपोर्ट में पिछड़े राज्य की बात आ गई है, तो इसे आगे बढ़ाएं. पिछड़े को आगे बढ़ाने के लिए जो भी उचित काम है करिए. देश के सभी राज्यों की बात की गई है, जो पिछड़े राज्य हैं उनको आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा तो देश आगे बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें -

Patna High Court Recruitment 2021: पटना हाईकोर्ट में District Judge के पदों पर निकली भर्ती, बार एग्जामिनेशन के माध्यम से होगा सेलेक्शन

Bihar Crime: शादी के 2 महीने पहले युवक की हत्या, बाइक से लौट रहा था घर तभी पहुंच गए अपराधी, गोपालगंज की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget