एक्सप्लोरर

Sudhakar Singh News: नीतीश कुमार की नजर में सुधाकर सिंह की कोई वैल्यू नहीं? CM का जवाब सुन मुस्कुराने लगे तेजस्वी

Nitish Kumar Statement: बिहार की राजनीति में इन दिनों पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, सुधाकर सिंह के आरोपों पर सीएम नीतीश कुमार ने जवाब दिया है.

पटना: पूर्व कृषि मंत्री सह आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर लगातार हमलावर हैं. सुधाकर सिंह काफी समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. इसको लेकर आरजेडी (RJD) ने उन्हें नोटिस भी भेजा था. इसके बाद भी सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी जारी रखे हुए हैं. कुछ दिन पहले भी सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार भ्रष्ट अधिकारियों और गुंडों के लिए काम करते हैं वहीं, इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दो टूक जवाब दिया. उन्होंने मीडिया से कहा कि सुधाकर सिंह की कोई वैल्यू नहीं है, उसका नोटिस आप लोग क्यों लेते हैं? वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव भी वही मौजूद थे और नीतीश कुमार के इस बयान पर वो मुस्कुराते रहे.

'कोई बोलता है तो बोलने दीजिए'

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने सुधाकर सिंह को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि कोई बोलता है तो बोलने दीजिए, हमसे उन सब की बातों के बारे में कुछ नहीं पूछिए. नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने किसानों को लेकर कितना काम किया है. कृषि रोड मैप तैयार किया है. बाढ़, सुखाड़ और शिक्षा के क्षेत्र में कितना ज्यादा काम हुआ है. 

 केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पार्लियामेंट में अडानी मामले में जेपीसी कमेटी की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पार्लियामेंट में जो भी मेंबर हैं चाहे कोई भी दल के हो, अपनी बात को रखना उनका अधिकार है. उनके क्षेत्र में कोई घटना होती है तो उस पर वो ही बात रखेंगे. हम लोग क्या एमपी नहीं रहे हैं? जब हम लोग विरोध में थे और दूसरी सरकार थी तो क्या वह सरकार हम लोग की बात नहीं सुनती थी. इसके बाद हम लोग भी सत्ता पक्ष में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में रहें. अटल बिहारी सबकी बातें नहीं सुनते थे. कोई बात हुई जब कोई कुछ कहता है तो उसकी बात को सुनाना चाहिए. ऐसे ही किसी की बात को रिजेक्ट कर दीजिएगा, तो हमें लगता है कुछ अंदरूनी बात होगी .

खिलाफ बोलने पर ऐसा ही होगा- नीतीश कुमार

वहीं, बीबीसी के दफ्तर में रेड मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब आप समझ लीजिए इन लोग की इच्छा क्या है जो उनके खिलाफ कुछ बोलेगा उसके साथ ऐसा ही होगा. मैं तो किसी को कुछ नहीं बोलता हूं. कोई कुछ भी छापे जो करना है करें पहले जब हम सरकार में थे तो मेरा काम अखबार में छपता था, अब तो वह छपता भी नहीं है लेकिन उससे हमको मतलब नहीं है हमको अपना काम करना है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन सरकार को ले डूबेगा 'UTS' फैक्टर? मझधार में फंसे नीतीश! | Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget