एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर JDU का एक्शन मोड शुरू, जानिए क्या है शुरुआती प्लान

Lok Sabha Elections: उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2024 की तैयारी तो हम लोग कर रहे हैं. हमारे जितने भी जिलाध्यक्ष हैं और प्रमंडल प्रभारी हैं उनके साथ बैठक होने वाली है.

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार विपक्षी दलों की बैठकें हो रही हैं. पटना, बेंगलुरु और मुंबई में बैठक हो चुकी है. अब बिहार में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी अपनी ओर से पूरी तैयारी शुरू करने जा रही है. इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होने लगी है. शुरुआती प्लान में बैठक शामिल है. दो दिनों की बैठक होगी. सीएम नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं के साथ बैठक करेंगे. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने बुधवार (6 सितंबर) को इसकी जानकारी दी.

बताया जाता है कि चुनावी तैयारियों को लेकर सीएम नीतीश कुमार समीक्षा करेंगे. इसके लिए 11 और 12 सितंबर को बैठक होगी. 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में यह बैठक होगी. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के कार्यकर्ताओं से या पार्टी के नेताओं से लगातार मिलते रहे हैं. संवाद स्थापित करते रहे हैं. यह तो रूटीन वर्क है.

उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे जितने भी जिलाध्यक्ष हैं और प्रमंडल प्रभारी हैं उनके साथ 11 सितंबर को बैठक होने वाली है. 12 सितंबर को प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी के साथ बैठक होगी. तमाम साथी से नीतीश कुमार मिलेंगे और रूबरू होंगे. संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए जो होगा वो करेंगे.

महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी बात: उमेश कुशवाहा

एक सवाल के जवाब में कहा कि 2024 की तैयारी तो हम लोग कर रहे हैं. सीएम नीतीश ने जो संकल्प लिया है 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' इसी अभियान को आगे तेज करने के सिलसिले में और साथ ही संगठन की कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात होगी. इस बैठक में सीट शेयरिंग आदि पर बात होगी? इस पर कहा कि नहीं, प्रखंड या जिलाध्यक्ष की बैठक में ये सब बातें नहीं होती हैं.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उमेश कुशवाहा ने कहा कि सीमांचल आए थे उनकी कुर्सी खाली थी. वहां पर महागठबंधन की बैठक एतिहासिक हुई. उनका खेल खत्म हो गया है. हम अपनी पार्टी के हिसाब से काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- केंद्र पर भड़के ललन सिंह- 'यह लोग चाहते हैं देश का इतिहास बापू के नाम से हटाकर नरेंद्र मोदी के नाम से कर दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget