एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ...तो CM नीतीश कुमार की पार्टी ले सकती है चौंकाने वाला फैसला! दो बातों से मिले संकेत

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार चाहते हैं कि लोकसभा में सीटों के बंटवारे को लेकर जो भी फॉर्मूला हो उसका फैसला जल्द से जल्द हो. हालांकि इंडी गठबंधन की चौथी बैठक में भी इस पर बात नहीं बनी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कब क्या फैसला ले लें यह बता पाना मुश्किल है. सियासी गलियारे के जानकार पंडित भी इसमें मात खा जाएंगे. इस बीच मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की चौथी बैठक के बाद अब दो बातों से संकेत मिल रहे हैं कि कहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू फिर चौंकाने वाला फैसला न ले ले. यह सवाल इसलिए भी क्योंकि दिल्ली में हुई चौथी बैठक में भी बहुत कुछ साफ नहीं हुआ.

सीटों के बंटवारे पर सीएम नीतीश कुमार गंभीर हैं. नीतीश कुमार चाहते हैं कि लोकसभा में सीटों के बंटवारे को लेकर जो भी फॉर्मूला हो उसका फैसला जल्द से जल्द हो. हालांकि इंडी गठबंधन की चौथी बैठक में भी यह नहीं हो सका जिसकी उम्मीद थी लेकिन नीतीश कुमार झटका जरूर लगा होगा जब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम विपक्ष के चेहरे के लिए आगे किया. इसके बाद दिल्ली के सीएम ने भी अपनी सहमति जता दी. नीतीश कुमार ने कभी इच्छा जाहिर नहीं की लेकिन जेडीयू के नेता लगातार यह कह रहे हैं कि नीतीश से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है. नीतीश कुमार सर्वगुण संपन्न हैं.

चौंकाने वाले फैसले को लेकर क्यों उठ रहे सवाल?

नीतीश कुमार ने कई बार चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. एक बार फिर इसकी चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए क्योंकि जेडीयू ने 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. पहले सिर्फ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी लेकिन अब दूसरी ओर राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक बुला ली गई है. इन दोनों बैठकों से सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं?

29 दिसंबर की बैठक पहले से तय थी, लेकिन कल (मंगलवार) ही राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक बुला ली गई. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस वक्त 99 सदस्य हैं जबकि राष्ट्रीय परिषद में दो सौ सदस्य हैं. नीतीश कुमार को संयोजक बनाने और पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग पार्टी की तरफ से कई बार की गई थी. हालांकि नीतीश खुद इनकार करते रहे हैं. अब नीतीश ने जल्द ही सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला लिए जाने की मांग की है.  

एक ही दिन होंगी दोनों बैठकें

29 तारीख को सुबह पार्टी पदाधिकारी की बैठक के ठीक बाद कार्यकारिणी की बैठक होगी. दोपहर बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. ऐसे में देखना होगा कि इन दोनों बैठकों के बाद पार्टी की ओर से क्या निर्णय लिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन टोटल फेल! लालू-नीतीश का नाम लेते हुए गिरिराज सिंह ने किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए
'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget