एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश के सहयोगी दल ही मुआवजे पर अड़े, कांग्रेस ने की मांग तो CPIML ने कहा- पूरे बिहार में होगा प्रदर्शन

Bihar Assembly Winter Session: सोमवार को शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है. विधानसभा परिसर में सीपीआईएमएल के नेताओं ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

पटना: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद एक तरफ नीतीश कुमार ने साफ कह दिया है कि वह मुआवजा नहीं देंगे तो वहीं कांग्रेस और सीपीआईएमएल इसके विरोध में है. नीतीश के सहयोगी दल कांग्रेस और सीपीआईएमएल के नेताओं का कहना है कि मुआवजा जरूर मिलना चाहिए. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि यह आपदा है जो लोगों ने पीकर व पिला कर खुद किया है. मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए. जो लोग शराब बेचे उनसे वसूल कर पैसा मृतकों के परिजनों को मिलना चाहिए. कानून में जो प्रावधान है उस हिसाब से मिले.

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा परिसर में सीपीआईएमल (CPIML) के सभी 12 विधायकों ने प्रदर्शन किया. जहरीली शराब कांड में मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि मुआवजा देने का प्रावधान है.

नीतीश कुमार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

महबूब आलम ने कहा कि गोपालगंज में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपया दिया गया था. छपरा में भी मृतकों के परिजनों को मिलना चाहिए. जो लोग शराब बेचे, पिलाए उनसे वसूल कर पैसा मृतकों के परिजनों को देना चाहिए. पूरे बिहार में आज सीपीआईएमएल विरोध प्रदर्शन करेगी. जनता के हित के हम लोगों को मतलब है. नीतीश कुमार से हमारा प्रतिनिधिमंडल मिलेगा.

बता दें कि इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी यह कहा था कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए. कांग्रेस चाहती है कि जो मरे हैं उन्हें मुआवजा मिले. वह गरीब हैं. इसको लेकर उनकी पार्टी मुख्यमंत्री से मिलेगी. इसको लेकर हमलोग प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bhai Virendra Statement: RJD विधायक बोले- अगर BJP करेगी ये काम तो बिहार सरकार शराबबंदी हटाने पर करेगी विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget