एक्सप्लोरर

20 लाख युवाओं को रोजगार देने की तैयारी में नीतीश सरकार

जेडीयू नेता और सांसद ललन सिंह ने बताया कि एनडीए सरकार की गठन के तुरंत बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही मुख्यमंत्री ने 20 लाख से ज्यादा रोजगार सृजन की योजना का प्रस्ताव लाकर इस पर काम शुरू कर दिया है. जल्द ही इसका असर भी दिखेगा.

पटना: रोजगार मोर्चे पर बीते दिनों आए तस्वीरों के बीच बिहार सरकार ने 20 लाख नौकरी सृजन का प्रस्ताव पास किया है. जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार को खत्म होने के बाद जेडीयू ने पीसी आयोजित कर इस बात का एलान किया है. बता दें कि बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, ललन सिंह और जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित की.

वशिष्ठ नारायण के प्रस्ताव पर बनाया गया अध्यक्ष

इस दौरान सांसद ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रस्ताव पर जेडीयू का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी सेहत को देखते हुए खुद को इस पद से मुक्त किये जाने की गुज़ारिश की थी. इसलिए पार्टी ने उमेश कुशवाहा को इस पद की जिम्मेदारी दी है.

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत

राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में कई प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई. इसकी जानकारी देते हुए बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के नेता अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सात निश्चय 2 के तहत बिहार को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम शुरू कर दिया है, जिसके बाद खेत में पानी से लेकर हर विकास कार्य सुनिश्चित किये जा सकेंगे.

20 लाख युवाओं को जल्द मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि चुनाव समय विपक्ष ने युवाओं को नौकरी के नाम पर गुमराह करने का प्रयास किया था. एक काल्पनिक और अविश्वसनीय आश्वासन देकर उनके साथ छल करने की यह कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार के गठन के तुरंत बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही मुख्यमंत्री ने 20 लाख से ज्यादा रोजगार सृजन की योजना का प्रस्ताव लाकर इस पर काम शुरू कर दिया है. जल्द ही इसका असर भी दिखेगा.

गौरतलब है कि बीते दिनों विधान परिषद में नौकरी के लिए आए युवाओं की लंबी कतार देखी गयी थी. ग्रुप डी की परीक्षा में बी.एड और इंजिनीर भी इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जिसके बाद बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठे थे.

एनडीए की नीतीश सरकार मज़बूत

नीतीश कुमार के बयान के बाद लगातार बिहार में जेडीयू-बीजेपी की जोड़ी निशाने पर है. हालांकि सत्ता पलट की अटकलों को दरकिनार करते हुए ललन सिंह ने कहा कि लोग सत्ता पलट के कयास लगाए रहे हैं, लेकिन मैं बता दूं कि नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की बिहार सरकार मजबूत है और पूरे पांच साल तक चलेगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार कांग्रेस में हो सकते हैं बड़े बदलाव, नए प्रभारी भक्त चरण दास ने दिए संकेत तेजस्वी ने CM और डिप्टी CM के आवास का घेराव करने की दी चेतावनी, जानें- क्या है पूरा मामला?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पटना में पुलिस का बड़ा एक्शन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद से पहले पटना में पुलिस का बड़ा एक्शन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget