एक्सप्लोरर

बिहार: RJD में जाने की खबरों पर नीतीश के मंत्री बीमा भारती का बयान, कहा- 'मैं जेडीयू में हूं और यहीं रहूंगी'

नीतीश कैबिनेट की मंत्री बीमा भारती ने लालू के साथ जाने की बात को अफवाह को नकारते हुए कहा कि मैं जेडीयू में हूं और रुपौली विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी.

बिहार: नीतीश कैबिनेट की मंत्री बीमा भारती ने लालू के साथ जाने की बात को अफवाह बताया और कहा कि वह जेडीयू में हैं और रुपौली विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी. बीमा भारती ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें रुपौली से ही टिकट दिया जाएगा. बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के बारे में कहती हैं कि उनके पति अपराध की दुनियां में मजबूरी में आई थे. अब वह लालू की पार्टी आरजेडी लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

बीमा भारती ने कहा कि, ऐसी कोई बात नहीं है मेरा दूर-दूर तक उनसे कोई संपर्क नहीं है. हमारे नेता नीतीश कुमार जी हैं और रहेंगे. आगे जदयू से ही मैं रुपौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ूंगी, जो भी अफवाह उड़े हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं, हम जेदीयू में हैं और जेदीयू में ही रहेंगे.

उन्होंने कहा, " ये कोई नई बात नहीं. कोई भी नए दल से चुनाव लड़ सकता है. कौन कहां से लड़ेगा उससे मेरा कोई लेना देना नहीं. मैं जदयू से ही चुनाव लड़ूंगी, मेरे पति कहां से लड़ेंगे वो उनका मामला है वो जानें. इस विषय पर आप उनसे ही बात करें. वो कहां से लड़ेंगे उससे मुझे कोई मतलब नहीं. लेकिन मेरे नेता नीतीश कुमार ही है और रहेंगे."

बीमा भारती ने कहा, "व्यक्ति परिस्थिति के अनुसार अपराधी बनता है कोई शौक से नहीं बनता. मेरे परिवार में कई ऐसे घटनाएं घटी, मेरे सास ससुर से लेकर मेरे बेटे की हत्या हुआ फिर मेरे चचेरे देवर की हत्या हुई, ऐसे में कई घटनाएं घटी परिवार में और क्षेत्र में मुझे काफी परेशान किया गया. जिसके कारण मजबूरी ने उन्हें अपराधी बनाया. अभी हम 20 साल से रुपौली विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते आ रहे हैं और जनता का लगातार स्नेह प्यार मुझे मिलते रहा है."

उन्होंने कहा, " इस जीत में मेरे पति का भी पूरा सहयोग रहा है. जब वो आपराधिक दुनिया में थे अब उनका अपराध से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है और अब वे समाज सेवा में जुटे हैं. उनकी अपनी इच्छा है आलमनगर विधानसभा से लड़ने की राजद से तो उसमे मेरे रोकने का क्या मतलब बनता है."

बीमा भारती ने कहा, " ऐसा नहीं है मेरी अपना सोच है कि ये कोई गलत नहीं. मैं जेडीयू में ही हूं और उनकी सोच है आरजेडी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ने का तो वो अपनी तैयारी कर रहे हैं. मैंने अपने पति को लेकर कोई चर्चा जेडीयू में नहीं किया कि उन्हें जदयू से टिकट दिया जाए. मैं कुछ नहीं चाहती मैं अपने विधानसभा क्षेत्र से तैयारी कर रही हूँ और मुख्यमंत्री जी के साथ हूं. उन्हीं के साथ रहूंगी और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ूंगी."

उन्होंने कहा, " मैं रुपौली विधानसभा से ही चुनाव लड़ूं यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है और मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वासन भी दिया है. मैं लगातार वहां से जीतती आई हूं, इसलिए मुख्यमंत्री जी पर पूरा विश्वास है कि मुझे फिर वहीं से टिकट मिलेगा और मैं जदयू से ही चुनाव लड़ूंगी. आलाकमान का जो भी निर्देश होगा उसका पालन करूंगी, जो भी हमारी पार्टी का निर्देश होगा वो मैं करूंगी. अगर मुझे आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए भेजा गया तो मैं जरूर जाऊंगी और जो भी जेडीयू उम्मीदवार होगा उस क्षेत्र से होगा उसके पक्ष में मैं प्रचार करूंगी."

बीमा भारती ने कहा, "पति के खिलाफ की बात नहीं, जो निजी मैटर है वो निजी है, राजनीति में सभी का दिशा अलग अलग है. वो अपना चुनाव लड़ेंगे मैं अपना चुनाव लड़ूंगी, दोनों का रास्ता अलग-अलग है, इसलिए आलाकमान जहां भी प्रचार के लिए भेजेंगे हम जाएंगे." पति की ओर से मारपीट के सवाल पर बोलने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगी. पति के जेडीयू से नाराजगी के सवाल पर इनका कहना था कि ये उन्हीं से पूछ लें तो बेहतर होगा कि उनकी किस बात की नाराजगी है.

यह भी पढ़ें.

अवमानना मामला: प्रशांत भूषण बोले- अदा करूंगा जुर्माने की एक रुपये की रकम

Lockdown और कोरोनवायरस का दिखा असर, पहली तिमाही में जीडीपी गिरकर -23.9 फीसदी पर आई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget